18 APRTHURSDAY2024 1:47:15 PM
Nari

बिना Dieting के कंट्रोल में रखें वजन

  • Updated: 11 Aug, 2017 04:23 PM
बिना Dieting के कंट्रोल में रखें वजन

वजन कम करने के घरेलू नुस्खे: मोटापा किसी को भी अच्छा नहीं लगता। इससे कुछ लोग इतने परेशान हो जाते हैं कि खाना-पीना तक छोड़ देते हैं और सारा दिन डाइटिंग के पीछे ही रहते हैं। अगर आपको भी यही लगता है कि खाना-पीना बिल्कुल छोड़ देने से आप पतले हो जाएंगे तो आप गलत हैं। ऐसा कुछ नहीं होगा बल्कि खाना-पीना छोड़ देने से आपका शरीर अंदरूनी रूप से कमजोर हो जाएगा। इसकी जगह आपको ऐसी डाइट लेनी चाहिए जो प्रोटीन और फाइबर जैसे जरूरी तत्वों से भरपूर हो। दरअसल दूध से बनी चीजें, अंडे जैसे हाई प्रोटीन खाद्य पदार्थ पूरा दिन एक्स्ट्रा कैलोरी का सेवन कम करने में मदद करते हैं और इससे पेट ज्यादा देर तक भरा भी रहता है, जिससे जल्दी भूख का एहसास नहीं होता और डाइटिंग करने की भी जरूरत नहीं पड़ती।

1. उबले आलू
आलू में स्टार्च ज्यादा मात्रा में होता है, इसके अलावा इसमें विटामिन, फाइबर न्यूट्रीशियंस जैसे जरूरी तत्व भी शामिल होते हैं। उबले आलू का प्रतिरोधी स्टार्च नियमित स्टार्च की तुलना में कैलोरी से भी भरपूर है जो ओवर ईटिंग से बचाए रखता है। वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो तले हुए आलू और चिप्स को छोड़कर उबले आलू का सेवन करें।

2. ओटमील
PunjabKesari
ओटमील में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। ज्यादातर लोग इसे नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर, कार्बोहाइड्रेट पाचन क्रिया को धीमी करते हैं जिससे पेट सारा दिन भरा रहता है। इससे कैलोरी का सेवन भी ज्यादा नहीं करना पड़ता। 

3. अंडे
अंडे की जर्दी में एमीनो एसिड पाया जाता है। नाश्ते में उबले अंडे खाने से लंबे समय तक पेट संतुष्ट रहता है। एक्स्ट्रा कैलोरी खाने से भी बचाव रहता है और शरीर को पोषक तत्व भी मिलते हैं। अंडे का आमलेट खाने की बजाय उबले अंडे का सेवन करना बेहतर है।

4. सेब
स्वस्थ आहार का सबसे जरूरी हिस्सा फल हैं। आप रोजाना सेब का सेवन करके भी हाई कैलोरी के सेवन से बचे रह सकते हैं। सेब में घुलनशील फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होती है जो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने का काम करता है। एंटीऑक्सीडैंट से भरपूर यह फल मैटाबॉलिज्म बढ़ाने का भी काम करता है।  

5. सूप
ब्रोथ सूप यानी जिसमें चिकन और वैजीटेबल दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन के अलावा बाकी सारे जरूरी तत्व भी भरपूर मात्रा में शामिल होते हैं। खाने से पहले सूप पीने से आप ज्यादा कैलोरी का सेवन करने से बच सकते हैं। 

6. खट्टे फल
फलों में फाइबर के साथ पानी की मात्रा भी होती है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन सी कैलोरी को कम करने का काम करते हैं। संतरा, चकोतरा और अंगूर जैसे फलों का सेवन करने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। 

7. फलियां 
फलियां यानी मटर, दालें, बींस में फाइबर ज्यादा लेकिन कैलोरी कम होती है। इसके साथ ही आपको हर तरह के जरूरी न्यूट्रीशियंस भी इनसे मिलते हैं।

8. पनीर
विटामिन बी,  कैल्शियम, फास्फोरस और अन्य हैल्दी न्यूट्रीशियंस युक्त पनीर में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे खाने के बाद आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है। इसी कारण इसे वजन कम करने वाले फ्रैंडली फूड की लिस्ट में रखा गया है।

- वंदना डालिया 

Related News