23 APRTUESDAY2024 6:32:08 PM
Nari

वैडिंग सीजनः गोल्डन टच में लंहगा कलैक्शन

  • Updated: 06 Nov, 2016 01:24 PM
वैडिंग सीजनः गोल्डन टच में लंहगा कलैक्शन

शादी का सीजन शुरू हो गया है। विंटर सीजन में शादी या फैमिली फंक्शन होने का फायदा यह है कि आप हैवी एम्ब्रायडरी वर्क वाले आऊटफिट्स आसानी से कैरी कर सकते हैं। इंडियन फैमिली फंक्शन में अगर ड्रैस भी इंडियन ट्रैडीशनल पहनी हो तो आपकी पर्सनैलिटी और भी उभर के सामने आती हैं। दुल्हन बनने वाली लड़कियों की सबसे पहली और जरूरी शॉपिंग हैं लहंगे की सिलैक्शन। फैशन आए दिन बदलता रहता है। लहंगा एक ट्रैडीशनल ड्रैस हैं, जिसे लड़कियां अपनी या फैमिली वैडिंग में कैरी करती हैं। वैडिंग लहंगे का स्टाइल और कलर ट्रैंड भी बदलता रहता है। अब वैडिंग में लड़कियां रैंड या आरेंज कलर की बजाए डिफरैंट कलर चूज कर रही हैं, जिसमें उनकी रॉयलिक-गॉर्जियस लुक लोगों के सामने आए। इन दिनों पेस्टल और बोल्ड, दोनों कलर ही फैशन में हैं। लहंगे के स्टफ की बात करें तो नेट, शिफॉन, जोरजेट, सिल्क, बनारसी तक आपको हर तरह का फैब्रिक मिलेगा जो दुल्हन को वैडिंग पर सबसे खास लुक देंगे। ब्राइड अपने लुक और पसंद के हिसाब से इनमें से कुछ भी सिलैक्ट कर सकती हैं।



अगर तो आप पेस्टल कलर का चुनाव करना चाहती हैं तो न्यूड, बेज, पीच कलर चूज कर सकते हैं अगर ब्राइड कलर में कुछ चाहती हैं तो डीप मैहरून, डीप वाइन, पन्ना ग्रीन, हाट पिंक आदि कलर चूज कर सकती हैं। इन दिनों गोल्डन वर्क के साथ डिफैंरट मल्टी कलर कॉबिनेशन लहंगा भी खूब ट्रैंड में चल रहा है। हॉट पिंक-औरेंज डबल शैड़ लहंगे पर गोल्डन वर्क जैसे सिपी,गोटा पट्टी वर्क,तिल्ला वर्क, राजस्थानी वर्क, स्टोन, मोती, थ्रैड वर्क उसकी ग्रैस को और भी बढ़ा देते हैं। दुपट्टा लंहगे के मुकाबले बिलकुल हल्का फुल्का लेकिन उस पर भी हल्का एम्ब्रायडरी वर्क देखने को मिल रहा है। बनारसी स्टाइल लहंगे को भी लड़कियां खूब पसंद कर रही हैं। ठंड के मौसम में फुल स्लीव चोली और लहंगे पर गोल्डन वर्क आपकी लुक को रॉयल दिखाता है। बनारसी साड़ी और लहंगे बहुत सारे लोगों की पहली पसंद हैं इसमें आप सिंपल सॉबर लुक में भी एक दम एलीगैंट नजर आती हैं।

Related News