20 APRSATURDAY2024 1:55:52 PM
Nari

अपनी शादी के दिन इन सेलेब्स ने पहने थे एेसे कपड़े

  • Updated: 11 Mar, 2017 01:52 PM
अपनी शादी के दिन इन सेलेब्स ने पहने थे एेसे कपड़े

फैशनः समय के साथ लोगों का लाइफस्टाइल भी बदल गया है। शादी की बात करें तो पहले समय में लोग घर पर ही शादी का फंक्शन करते थे लेकिन अब लोग बड़े होटल या प्लेस में शादी करना पसंद करते हैं। आज से कुछ साल पहले बॉलीवुड स्टार के फंक्शन्स बहुत ही प्राइवेट हुआ करते थे लेकिन अब हल्दी से लेकर शादी तक सब कुछ चर्चा में रहता है। 

आजकल सेलेब्स अपनी शादी पर काफी हैवी आउटफिट पहनते हैं लेकिन पहले शादी का जोडा काफी सिंपल होता था। आज हम आपको कुछ बॉलीवुड जोड़ियों की शादी की फोटो दिखाने जा रहे है जिससे आपको बता लगेगा कि इन सेलेब्स ने अपनी शादी के दिन क्या पहना था। तो आइए देखे आपके फेवरेट एक्टर अपनी शादी पर कैसे दिख रहे थे। 

1. अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
शादी के दिन अमिताभ बच्चन ने सिंपल कुर्ता-पयजामा पहना था और जया बच्चन ने लाल रंग का सूट पहना था। 

2. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन 
अपनी शादी में ऐश्वर्या ने बनारसी साड़ी पहनी थी। वहीं, अभिषेक बच्चन ने शेरवानी पहनी हुई थी। 

3. राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिया
राजेश खन्ना ने अपनी शादी पर ब्लू सूट पहना था और डिंपल ने सिल्क की साड़ी वियर की थी। इनकी शादी काफी सिंपल थी। 

4. रितिश और जेनेलिया
रितिश और जेनेलिया की शादी दो धर्मों के हिसाब से हुई थी। जेनेलिया ने लहंगा और गाउन पहना था। 

5. करीना कपूर
करीना कपूर ने अपनी सास की शादी का जोड़ पहना था जिसमें डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कुछ चेंज किए थे। 

Related News