सेहत : सभी लोगों को घुमना-फिरना बहुत पसंद होता है लेकिन ट्रैवलिंग के दौरान कुछ लोगों की हालत खराब हो जाती है। कार से सफर करते समय कई लोगों का दिल घबराने लगता है और उल्टी आ जाती है जिससे सफर में बहुत परेशानी होती है। ट्रैवल करने से पहले कभी ज्यादा फ्राइड चीजें नहीं खानी चाहिए और न ही रास्ते में कोई गल्त चीज का सेवन करना चाहिए। सफर में केवल हैल्दी चीजें ड्राई फ्रुट, फल, सैंडविच ही लेने चाहिए। जिससे पेट भी भर जाता है और सफर में भी परेशानी नहीं होती।
1. सूखे मेवे
बादाम,पिस्ता, काजू, अंजीर और किशमिश सभी सूखे मेवों में शामिल है। सफर पर जाते समय इन सब ड्राइ फ्रुट को मिक्स करके अपने साथ रख लें। रास्ते में जब भी भूख लगे तो इसे खा सकते है। इसमें काफी पोषक तत्व होते है जो शरीर को एनर्जी देते हैं। लेकिन इसे ज्यादा भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह काफी गर्म होते हैं जिससे ब्लड प्रैशर बढ़ने की समस्या हो जाती है।
2. फल
सफर के दौरान अपने साथ फल रख सकते हैं जो शरीर को ताकत देते हैं। अपने साथ संतरे और सेब रखना फायदेमंद होता है क्योंकि यह बॉडी को हाइड्रेड करता है। अगर रास्ते में मन खराब हो रहा हो तो संतरा खाना बढ़िया रहता है।
3. बटर सैंडविच
कई लोग सफर के लिए पुरी-सब्जी बना कर ले जाते है जिसे खाने से कुछ देर बाद घबराहट होने लगती है और तबीयत खराब हो जाती है। इससे बेहतर है कि रास्ते में ब्रैड सैंडविच बना कर ले जाएं। जो खाने में हल्के होंगे और सेहत भी खराब नहीं होगी।
4. वेजीटेबल चाट
सफर में हमेशा कुछ चटपटा खाने का मन करता है। घर से फ्रुट चाट या वेजीटेबल चाट बनाकर ले जाएं। वेजी चाट अंकुरित दाल, उबले काले चने, गाजर, खीरा जैसे कई चीजों को मिक्स करके बना सकते हैं। यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है और इससे पेट भी भर जाता है।
5. चॉकलेट
अपने साथ खाने में कुछ मीठा भी रखना चाहिए। मीठे में चॉकलेट से बढ़िया और कोई चीज नहीं। कई बार सफर के दौरान ब्लड प्रैशर कम हो जाता है। ऐेसे में चॉकलेट खाने से बी.पी. सही हो जाता है। इस सब के अलावा पानी की बोतल रखना बहुत जरूरी होता है।