19 APRFRIDAY2024 8:24:08 PM
Nari

शिल्पा की खूबसूरती का राज है यह तेल, आप भी करें ट्राई

  • Updated: 27 Mar, 2018 12:07 PM
शिल्पा की खूबसूरती का राज है यह तेल, आप भी करें ट्राई

शिल्पा शिंदे अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए काफी चर्चित हैं। 40 की उम्र में भी वह बिना मेकअप के बेहद खूबसूरत आैर आकर्षक लगती है। हर लड़की शिल्पा की तरह ही ग्लोइंग स्किन पानी चाहती है और उनके इस ब्यूटी सीक्रेट को जानना चाहती है। मगर क्या आप जानते हैं कि शिल्पा अपनी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करती हैं। आज हम आपको शिल्पा के इसी नेचुरल तरीके का राज बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या है शिल्पा का ब्यूटी सीक्रेट।
 

शिल्पा की खूबसूरती का राज
शिल्पा शिंदे रात को सोने से पहले नारियल तेल लगाती है। अगर वो रात को नारियल तेल नहीं लगा पाती तो वह अगली सुबह नहाने से पहले नारियल का तेल जरूर लगाती हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल त्वचा को चमकदार बनाने के साथ-साथ कई समस्याओं को भी दूर करता है। नारियल तेल के लगातार इस्तेमाल से शिल्पा 40 की उम्र में भी खूबसूरत लगती है।

PunjabKesari

नारियल तेल के फायदे
1. त्वचा की देखभाल
नारियल का तेल हर तरह की स्किन के लिए सबसे अच्छा मॉइस्चराइजर है। इसकी कुछ बूंदों का रोजाना इस्तेमाल डार्क सर्कल, चेहरे के दाग-धब्बे और झुर्रियों की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल त्वचा में आने वाले ढीलेपन को भी गायब कर देता है।
 

2. मुलायम होंठ
लड़कियों को हर मौसम में फटे होंठ की समस्या जरूर रहती है। ऐसे में नारियल तेल से रोजाना होंठों की मसाज करें। इससे होंठ मुलायम और खूबसूरत हो जाते हैं।

PunjabKesari

3. खूबसूरत बाल
अगर आप शिल्पा की तरह खूबसूरत, मजबूत और शाइनी बाल पाना चाहती हैं तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नारियल तेल को हल्का गर्म करके हफ्ते में 3 बार बालों की मसाज करें। इससे बाल मुलायम, लंबे, घने और चमकदार होते हैं। आप नारियल तेल का इस्तेमाल कंडीशनर के रुप में भी कर सकते हैं।
 

4. मेकअप करने के लिए
मेकअप करने से पहले नारियल की कुछ बूदें चेहरे पर लगाकर मसाज करें। इसके बाद इसे साफ करके मेकअप करें। आप नारियल तेल का इस्तेमाल मेकअप रिमूवर के लिए भी कर सकते हैं।
 

5. नहाने के बाद
अक्सर लड़कियां नहाने के बाद क्रीम लगाती है। इसकी बजाए नहाने के बाद आप नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग होगी। इसके अलावा इससे त्वचा में कसाव भी बना रहेगा।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News