19 APRFRIDAY2024 1:40:02 AM
Nari

Wall Decor Idea:  स्मार्ट तरीकों से सजाएं घर की दीवारें

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 08 Jul, 2017 06:23 PM
Wall Decor Idea:  स्मार्ट तरीकों से सजाएं घर की दीवारें

दीवारों की सजावट : घर छोटा हो या बड़ा, डैकोरेशन के लिए यह जरूरी नहीं कि उसमें महंगे शोपीस या फर्नीचर ही रखा जाए। स्मार्ट टिप्स की मदद से घर को कम पैसों में भी बखूबी सजाया जा सकता है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर आप अपने घर का कोना कोना सजा सकती हैं। घर पर बेकार या अन्य सामान को आप डैकोरेशन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। डैकोरेशन में सबसे खास अहमियत रखती हैं दीवारें। अगर यह खाली हो तो घर में सूनापन साफ नजर आता हैं, वहीं वॉल पर एक फोटो फ्रेम भी लग जाए तो दीवार खिल उठती है। मॉडर्न जमाने में दीवारों को डिफरैंट तरीके से सजाया जा रहा है। इसके लिए आपके पास बहुत सारे ऑप्शन हैं। आप कमरे की हर दीवार अलग रंग से पेंट करवा सकते हैं। इसके अलावा थ्रीडी वॉलपेपर, स्टीकर वॉलपेपर आदि अन्य ऑप्शन्स का सहारा भी ले सकते हैं लेकिन यह काफी महंगे पड़ते हैं। अगर आप इतना खर्च नहीं उठा सकते तो आज हम आपको वॉल डेकोरेशन के मॉडर्न व स्मार्ट टिप्स बताते हैं जो दीवारों की रौनक को दोगुना बढ़ा देगी और आपके घर को मॉडर्न टच भी मिलेगा।  क्रिएटिव तरीके से करें थर्मोकोल का इस्तेमाल और बनाएं खूबसूरत Crafts

 

1. प्लेट डैकोरेशन
आजकल इसका ट्रैंड डैकोरेशन में खूब चल रहा है। इससे दीवारों को काफी यूनिक लुक भी मिलता है और यह इतना महंगा भी नहीं पड़ता। आपको बस डिफरैंट कलरफुल प्लेट्स से अपनी दीवार सजानी है। अगर दीवार को रॉयली टच देना चाहते हैं तो एंटिक क्रॉकरी प्लेट का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप प्लेन प्लेट्स पर खुद पेंटिंग करके अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। इसके लिए एक्वा कलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

PunjabKesariआजकल लोग प्लास्टिक प्लेट का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें आप ग्राफिक पैटर्न, फ्लोरल, बार्डर डिजाइन्स, प्लेन और कलरफुल क्लैक्शन चूज कर सकते हैं। वहीं मेटल प्लेट्स को भी वॉल डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।  घर की दीवारों को देना है नया लुक तो ट्राई करें ये Wall Stickers

इस बात का ध्यान रखें कि वॉल पेंट और क्रॉकरी प्लेट का कलर कॉबिनेशन आपस में मेल खाता हो। अगर दीवार पर ड्रार्क पेंट किया हो तो क्रॉकरी व्हाइट या लाइट कलर में ही चूज करें। सिर्फ रूम की दीवारों पर ही नहीं आप इसे लौबी की दीवार, सीढ़ियों से लगती दीवार पर भीलगा सकते हैं। 
PunjabKesari

2. मिरर डैकोरेशन
मिरर डैकोरेशन भी दीवारों को सजाने का आइडिया है। इसकी मदद से आप दो तरह से वॉल डैकोरेशन कर सकते हैं। एक तो इन्हें घर बनाते समय परमानेंट दीवारों में फिक्स करवा कर और दूसरा इन्हें दीवारों पर अलग से लगाकर। अगर आप इन्हें अलग से लगवाना चाहते हैं तो डिफरैंट शेप और साइज के मिरर को दीवारों पर लगवाएं। इस बात का ध्यान रखें कि मिरर सिर्फ एक दीवार पर ही लगें बाकी दीवारों को प्लेन छोड़े।  इन यूनिक और स्मार्ट वॉल डैकोरेशन से घर को दें डिफरेंट लुक

3. नेम वॉल डैकोरेशन
इस तरीके की वॉल डैकोरेशन को भी आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। आप अपने बच्चे या अपने नाम को एल्फाबेट में व नेम प्लेट को दीवारों पर डिफरैंट तरीके से लगा सकते हैं।

PunjabKesari
4. फोटो फ्रेम डैकोरेशन
यादगार पलों को एक जगह पर सिमेटेना का यह सबसे अच्छा विकल्प है। डिफरैंट फोटो फ्रेम को आप दीवारों पर फिट कर सकते हैं। इसमें आप छोटे बड़े सारे फ्रेम का भी कोलाज में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

-वंदना डालिया 
 

Related News