19 APRFRIDAY2024 12:27:03 PM
Nari

शादी की पहली सालगिरह मनाने यूरोप पहुंचे विवेक और दिव्यंका त्रिपाठी

  • Updated: 08 Jul, 2017 01:14 PM
शादी की पहली सालगिरह मनाने यूरोप पहुंचे विवेक और दिव्यंका त्रिपाठी

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : टीवी एक्ट्रैस दिव्यंका त्रिपाठी की शादी को आज एक साल हो चुका है। वह अपने पति वेविक दहिया के साथ यूरोप में शादी की सालगिराह मना रही है। टी वी सीरियल ये है मोहब्बतें के सैट पर ही उनकी मुलाकात विवेक के साथ हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। 
PunjabKesari
जन्म और करियर
दिव्यंका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को भोपाल में हुआ और उनके माता-पिता नीलम त्रिपाठी और नरेंद्र त्रिपाठी हैं। बचपन से ही दिव्यंका को एक्टिंग का काफी शौंक था। दिव्यंका त्रिपाठी 2003 में मिस भोपाल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में पैर रखा और 2004 में जी टीवी के रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार से अपने करियर की शुरूआत की। दिव्यंका को असली पहचान जी टीवी के शो बनूं मैं तेरी दुल्हन से मिली।
PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari
शादी
दिव्यंका त्रिपाठी की शादी 8 जुलाई 2016 को विवेक दहिया के साथ भोपाल स्थित कान्हा फन सिटी में हुई। विवेक दहिया चंडीगढ़ के रहने वाले हैं और उनकी शादी की सारी रस्में भोपाल में होने के बाद दोनों चंडीगढ़ चले गए,जहां उनकी शादी का रिस्पैशन हुआ। शादी के हर फंक्शन में दिव्यंका बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। 
PunjabKesari
PunjabKesari

Related News