20 APRSATURDAY2024 8:43:38 AM
Nari

अनोखा गांव, जहां की महिलाओं के हैं सबसे लंबे बाल!

  • Updated: 09 Jan, 2017 12:58 PM
अनोखा गांव, जहां की महिलाओं के हैं सबसे लंबे बाल!

लाइफस्टाइलः हर महिला चाहती हैं कि उसके बाल लंबे और खूबसूरत हो। बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती हैं। आज हम आपको एक एेसी जगह के बारे में बताने जा रहे है, जहां रहने वाली महिलाओं के बाल 3 से 7 फुट तक लंबे होते हैं। जी हां, चीन के गुआंगशी प्रांत के हुआंगलुओ गांव की महिलाओं के बाल 7 फुट तक लंबे होते हैं। 

इस गांव में रहने वाली यह जनजाति 200 वर्ष पुरानी है। ये महिलाएं याओ जाति की है, जो अपने बालों की खूबसूरती के लिए चीन में मशहूर हैं। इस जनजाति में 60 महिलाएं हैं। इन महिलाओं के सबसे छोटे बाल 3 फीट के होते हैं। वहीं, सबसे लंबे बाल 7 फीट के होते हैं। इस गांव में रहने वाली 51 वर्षीय पान जिफेंग नामक महिला आज भी इस परंपरा को निभा रही है। 

इस परंपरा के अनुसार जब कोई लड़की 18 साल की होती है तो उसके बाल काट दिए जाते हैं। बाल काटने का मतलब यह होता है कि वह जवान और शादी के लायक हो गई है। इस परंपरा को निभाने के बाद लड़की अपने बाल कटवा नहीं सकती। अपने कालें और लंबे बालों के लिए ये महिलाएं चीन में एक अलग पहचान बना चुकी हैं। इनके बाल देखने पर अन्य महिलाओं के मन में यही ख्याल आता है कि काश हमारे भी बाल इनके जैसे होते।

Related News