19 APRFRIDAY2024 5:20:31 AM
Nari

वेज मन्चूरियन

  • Updated: 10 Jan, 2017 01:36 PM
वेज मन्चूरियन

 जायका: वेज मन्चूरियन आज की बहुत पसंद की जाने वाली रैसिपी  है। वेज मन्चूरियन को लगभग सभी सब्जियों को मिलाकर और साॅस डालकर बनाया जाता है। इसे आप बड़ी आसानी से घर पर ही बना सकते है।इसे खाकर बच्चे भी बहुत खुश होते है।


मन्चूरियन बाल के लिए सामग्री


- 2 कप बन्द गोभी कद्दूकस की हुई
- 1 कप गाजर कद्दूकस की हुई
- 1 शिमला मिर्च कद्दूकस की हुई
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 2 चुटकी  काली मिर्च
- 4 टेबल स्पून कार्न फ्लोर
- 1 छोटा चम्मच सोया सास
-  2 चुटकी अजीनोमोटो 
- नमक स्वादानुसार 
- 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया  
- तलने के लिये तेल


मन्चूरियन की ग्रेवी के लिए सामग्री


- 2 टेबल स्पून तेल
- थोड़ा सा अदरक कद्दूकस किया हुआ
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर
- 1 टेबल स्पून सोया सास 
- 2 टेबल स्पून टमाटो सास
- 1/2 छोटा चम्मच चिल्ली सास 
- 1 कप वेजिटेबल स्टाक
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- 2 चुटकी अजीनोमोटो
- नमक स्वादानुसार 
-1 छोटा चम्मच विनेगर 
-1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया


विधि


1.कद्दूकस की हुई सब्जियों को हल्का सा उबालिए। 
2.हल्की उबली हुई सब्जियों में कटी हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनिया और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइए।
3.मिश्रण से थोड़ा थोड़ा लेकर छोटे छोटे गोले बना कर गर्म तेल में तल लें।
4.कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें अदरक, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिए।
5.फिर इसमें सोया सास, टमाटो सास को हल्का सा भूनें।
6.कार्न फ्लोर को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खत्म होने तक घोलें।
7अब इस घोल को मसाले में डालिए और उबाल आने पर चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिए। हरा धनिया भी डालकर मिला दें।
8. मन्चूरियन ग्रेवी में उबाल आने के बाद इसको धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दें। फिर इसमें मन्चूरियन बाल डालें और 1 - 2 मिनिट तक पकाएं।
9.फिर इसे हरे धनिए से गार्निश करें और सर्व करें। 


 

Related News