25 APRTHURSDAY2024 5:38:26 AM
Nari

Vastu Tips: आर्थिक परेशानी से बचने के लिए बाथरूम में करें ये 7 काम

  • Updated: 12 May, 2018 12:38 PM
Vastu Tips: आर्थिक परेशानी से बचने के लिए बाथरूम में करें ये 7 काम

वास्तु के अनुसार, बेडरूम, ड्राइंग रूम के साथ-साथ बाथरूम भी काफी महत्व रखता है। बाथरूम से जुड़े वास्तु दोष का गलत असर घर के साथ-साथ परिवार की सेहत पर भी पड़ता है। इसके अलावा यह आर्थिक परेशानी का कारण भी बनता है। इसलिए घर के बाकी हिस्सो के साथ-साथ बाथरूम के वास्तु का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। आइए जानते है बाथरूम से जुड़े वास्तु टिप्स और उन्हें दूर करने के तरीके।
 

बाथरूम से जुड़े वास्तु टिप्स
1. बाथरूम हमेशा घर की उत्तर-पश्चिम में बनाना चाहिए। अगर आपका बाथरूम इस दिशा में नहीं है तो नल और शॉवर को उत्तर दिशा में लगवाएं। इससे घर में किसी भी तरह की परेशानी या आर्थिक हानि नहीं होती।

PunjabKesari

2. बाथरुम में पानी का निकास उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। अगर दक्षिण की ओर निकास होगा तो घर मे आर्थिक परेशानी और कलेश हो सकता है। इसके अलावा इससे परिवार की सेहत पर भी असर पड़ता है।
 

3. बाथरूम में लगे शीशे की मुंह दरवाजे की तरफ न रखें। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी के साथ-साथ कई तरह की परेशानियां आती हैं। नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए आप बाथरूम के दरवाजे पर क्रिस्टल बॉल लटका सकते हैं।
 

4. बाथरुम में बिजली के उपकरण हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में होने चाहिए। इसके अलावा बाथरुम में बाल्टी या टब जो भी हो उसे खाली न रखें। इससे घर में खुशहाली बनी रहती है।

PunjabKesari

5. अगर आपके बाथरूम के नल टपकते हैं तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। इसके साथ ही समय-समय पर पानी टंकियों की साफ-सफाई भी जरूर करवाते रहे। इससे परिवार के सदस्यों को कभी भी आर्थिक परेशानी नहीं होगी।
 

6. बाथरुम में एक बड़ी खिड़की या रोशनदान जरूर बनवाएं। तेल, साबुन, शैम्पू, ब्रश के लिए अलमारी बाथरूम की दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही रखें। इसके अलावा बाथरूम में सफेद या कोई भी हल्का रंग करवाने से घर में शांति और खुशहाली बनी रहती है।
 

7. घर के बेडरूम और बाथरूम को अलग-अलग बनवाएं। इसके अलावा बाथरूम को किचन से भी दूर बनाएं। बाथरूम को किचन या बेडरूम के साथ बनवाने के घर में हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News