19 APRFRIDAY2024 2:15:19 AM
Nari

Vastu Tips: आपकी इन 10 गलतियों की वजह से ही घर में आती है नैगिटिव एनर्जी

  • Updated: 07 May, 2018 02:00 PM
Vastu Tips: आपकी इन 10 गलतियों की वजह से ही घर में आती है नैगिटिव एनर्जी

हर व्यक्ति के लिए उसका घर बहुत मायने रखता है। ऐसे में घर की साफ-सफाई के साथ-साथ वास्तु का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। वास्तु के अनुसार, घर में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं, हर किसी को इस बारे में पता होने चाहिए। कई बार घर में जाने-अनजाने में रखी गई वस्तु भी गरीबी, नकारात्मक ऊर्जा या घर की अशांति का कारण बन जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे घर में रखने से अशांति, नेगेटिव एनर्जी का वास होता है।
 

1. वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य दरवाजा सड़के के मुताबिक एक लेवल या ऊंचा होना चाहिए। ऐसा न होने पर आपको कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इससे घर में प्रॉब्लम आती रहती है।

PunjabKesari

2. घर में कभी भी टूटी-फूटी चीजें या पुराने कटे-फटे कपड़े न रखें। इससे घर में नकारात्मक उर्जा के साथ-साथ गरीबी का भी वास होता है। वास्तु के अनुसार, घर में ऐसी चीजें रखने से लक्ष्मी का आगमन रुक जाता है।
 

3. घर के आस-पास प्रकृति का होना अच्छा है लेकिन घर के पास बड़े और मोटे पेड़ न लगाएं। वास्तु के अनुसार, बड़े और मोटे पेड़ घर में पॉजिटिव वाइब्स और ताजी हवा को आने से रोकते हैं। इसके अलावा घर के आस-पास कांटेदार पौधे भी न लगाएं। इससे भी घर में नेगेटिव एनर्जी और अशांति का वास होता है।
 

4. देवी-देवताओं के पुराने फटे हुए चित्र या खंडित मूर्तियों को घर में रखने से गरीबी आती है। इसके अलावा किसी भी एक देवता की तीन-तीन मूर्तियां या चित्र होने से घर में दरिद्रता का वास होता है।
 

5. घर की छत, पूल, टैंक या बाहर पानी इकट्ठा न होने दें। वास्तु के अनुसार, घर के आसपास और आसपास गंदे पानी नकारात्मकता को आकर्षित करते हैं। इससे परिवार की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।
 

6. ताजमहल का चित्र, डूबती हुई नाव, जहाज, फव्वारे, जंगली जानवरों के चित्र और कांटेदार पौधों के चित्र घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

PunjabKesari

7. टूटा हुआ शीशा रखने से भी घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके साथ ही पारिवारिक सदस्यों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा पति-पत्नी के सोने वाला पलंग भी टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं।
 

8. वास्तु के अनुसार घर में खराब अौर रुकी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। ऐसी घड़ी घर में रखने से पारिवारिक सदस्यों का भाग्य भी रुक जाता है। अगर घर का मुख्य द्वार या कोई अौर दरवाजा टूट रहा हो तो उसे ठीक करवा लेें क्योंकि टूटा हुआ फर्नीचर नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है।
 

9. किचन में मौजूद टूटी क्रॉकरी फैंक दें। टूटे बर्तन रखने से दुर्भाग्य बढ़ता है। टूटे बर्तनों में खाना परोसने से बैडलक बढ़ता है।
 

10. कभी एक लाइन में तीन दरवाजे न बनवाएं। इससे घर में नैगिटिव एनर्जी तो आती ही है साथ ही इससे परिवार की सेहत पर बुरा असर भी पड़ता है। इसलिए वास्तु के अनुसार एक ही लाइन में तीन दरवाजे न बनवाएं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News