20 APRSATURDAY2024 6:26:31 AM
Nari

वास्तु टिप्स: गलत तरीके से बनी बेसमेंट ब‌िगाड़ देगी घर की सुख-शांति

  • Updated: 19 May, 2018 12:29 PM
वास्तु टिप्स: गलत तरीके से बनी बेसमेंट ब‌िगाड़ देगी घर की सुख-शांति

एक्स्ट्रा सामान को रखने के लिए आजकल लोग घर के नीचे बेसमेंट जरूर बनाते हैं। कुछ लोग तो घर के अलावा दुकान, फ्लैट्स और व्यावसायिक होम में भी बेसमेंट बनवाने लगे हैं। वास्तु के अनुसार, बेडरूम, ड्राइंग रूम के साथ-साथ बेसमेंट भी काफी महत्व रखता है। बेसमेंट से जुड़ी गलतियां आर्थिक परेशानी सेे लेकर परिवार की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए घर के बाकी हिस्सों के साथ-साथ बेसमेंट के वास्तु का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। आइए जानते है बेसमेंट से जुड़े कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स जिसे हर किसी को ध्यान में रखना चाहिए।
 

उत्तर-पूर्व दिशा में बनाए बेसमेंट
वास्तु के अनुसार, बेसमेंट हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में बनाना चाहिए। इस दिशा में बेसमेंट न बनाने पर आपको और परिवार के बाकी सदस्यों को धन की कमी, रोग, व्यापार में नुकसान जैसी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इसके अलावा बेसमेंट के ऊपरी तल पर पानी का नल या टंकी होना वास्तु के हिसाब से अच्छा माना जाता है।

PunjabKesari

सही आकार का होना भी है जरूरी
बेसमेंट की ऊंचाई भू-खंड से करीब नौ फीट की होनी चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि बेसमेंट में हमेशा रोशनी और हवा आती रहे। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। अगर बेसमेंट में सूर्य का प्रकाश पहुंचना संभव न हो, आप बल्ब या किसी और तरीके से बेसमेंट में हमेशा रोशनी रखें।
 

बेसमेंट के लिए चुनें सही रंग
बेसमेंट में कभी भी डार्क रंग का इस्तेमाल न करें। इसकी बजाए बेसमेंट में हल्का पीला, हरा, सफेद या क्रीम रंग करवाएं। बेसमेंट में हल्के रंग करवाने से घर में खुशहाली बनी रहती है। ऐसा न करने पर परिवार और रिश्तों में तनाव बढ़ता है।

PunjabKesari

बेसमेंट की इस दिशा में रखें सामान
बेसमेंट में भारी सामान और कबाड़ दक्षिण एवं पश्चिम में ही रखें। इसके अलावा बेसमेंट का पूर्व हिस्सा खाली और स्वच्छ रखें। बेसमेंट की खिड़कियां या रोशनदान को भी पूर्व की दिशा में ही बनवाएं। इसके अलावा बेसमेंट के मुख्य द्वार पर विंड चाइम लगाना भी अच्छा माना जाता है। इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
 

इन बातों का भी रखें ध्यान
1. बेसमेंट में जाने के लिए सीढ़ियां पूर्व दिशा में होनी चाहिए।

2. भूलकर भी बेसमेंट में टॉयलेट या बाथरूम न बनवाएं।

3. अगर आप बेसमेंट में बिजली का बल्ब या फिर एग्जॉस्ट फैन लगवा रहे हैं तो इसे पूर्व दिशा में लगवाएं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News