पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन): आलू का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। इसमें मौजूद तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में भी आलू मददगार है लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि साफ-सफाई और अन्य कामों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। आज हम आपको बताते है कि कैसे आप इसका इस्तेमाल घर के कामों के लिए कर सकते है।
1. कांच की सफाई
कांच की चीजें बहुत जल्दी गंदी हो जाती है। आलू के टुकड़े को कांच पर रगड़ें। इससे गंदगी साफ हो जाएगी।
2. चांदी की सफाई
समय के साथ चांदी की चमक कम होने लगती है। इसे साफ करने के लिए अक्सर लोग टूथपेस्ट, नींबू या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते है लेकिन आलू से भी इसे साफ किया जा सकता है। आलू को उबालने के बाद बचे पानी से चांदी के आभूषणों को साफ करें। इससे यह चमक उठेगे।
3. टूटे कांच के टुकड़े
कांच टूटने पर इसके टुकड़ों को इक्ट्ठा करना बहुत मुश्किल होता है। एेसे में आलू के टुकड़े को जमीन पर रगड़े जहां कांच गिरा हो। इससे सारे टुकड़े आलू पर लग जाएगे।
4. जंग
पानी के संपर्क में आने से लोहे की चीजें को जंग लग जाता है। एेसे में आलू के टुकड़े को जंग वाली जगह पर घिसे। इससे जंग दूर हो जाएगा।