18 APRTHURSDAY2024 6:06:54 AM
Nari

Plastic Hooks से भी लिए जा सकते हैं अनेकों काम

  • Updated: 08 Mar, 2017 05:01 PM
Plastic Hooks से भी लिए जा सकते हैं अनेकों काम

इंटीरियर डैकोरेशनः घर को स्टाइलिश लुक देने के लिए समय-समय पर इंटीरियर बदलना जरूरी है। वहीं अगर घर छोटा हो और सामान अधिक हो तो इन्हें मैनेज करना भी आसान नहीं होता। मार्कीट में प्लास्टिक हुक्स उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल करके घर को परफैक्ट लुक दिया जा सकता है। आज हम आपको प्लास्टिक हुक्स को इस्तेमाल करने के तरीके बताएंगे। 

1. कई बार कुर्सी के कुशन बैठने पर स्लिप हो जाते है। अगर प्लास्टिक हुक्स को कुर्सी पर लगा दें और फिर कुशन को रखें तो वह स्लिप नहीं होगा। 

2. प्लास्टिक हुक्स को आप बाथरूम की दीवारों पर लगा सकते है। इस हुक्स पर आप बाथरूम की कई चीजें टांग सकते है। 

3.किचन में प्लास्टिक बैग्स को संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। एेसे में किचन में केबिनेंट के दरवाजे पर प्लास्टिक हुक्स लगा दें। वहां पर प्लास्टिक बैग्स को स्टोर करें।

4. दीवार पर प्लास्टिक हुक्स को लगाकर उसे फोन स्टैंड की तरह भी यूज किया जा सकता है। फोन का चार्ज करते समय आप इस स्टैंड का इस्तेमाल कर सकते है।

5. टीवी की वायर को इकट्ठा करने के लिए प्लास्टिक हुक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

6. डस्टबिन में प्लास्टिक रेप को लगाने के लिए प्लास्टिक हुक्स का इस्तेमाल करें। डस्टबिन के बाहर प्लास्टिक हुक्स लगाकर रेप को टांग दें। 

इसके अलावा भी आप इसे कई तरीको से इस्तेमाल कर सकते है। आज हम आपको कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे है जिससे प्लास्टिक हुक्स को इस्तेमाल करने का आइडिया ले सकते है। 

Related News