25 APRTHURSDAY2024 12:36:48 PM
Nari

खाने के अलावा, प्याज का एेसे करें इस्तेमाल

  • Updated: 23 Feb, 2017 10:13 AM
खाने के अलावा, प्याज का एेसे करें इस्तेमाल

इंटीरियर डैकोरेशनः प्याज का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाता है। प्याज सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। प्याज घर की सफाई करने में भी बहुत मददगार है। आज हम आपको प्याज के एेसे फायदे बताएंगे, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होगे।

1. किचन में मौजूद एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के लिए प्याज का इस्तेमाल करें। प्याज पर बेकिंग सोडा लगाकर सफाई करें, इससे सारी गंदगी दूर हो जाएगी।

2. लोहे की चीजों पर अक्सर जंग लग जाता है। एेसे में प्याज को काटकर जंग वाली जगह पर रगड़ें। इससे जंग से छुटकारा मिलेगा।

3. गैस पर खाने के दाग लग जाने पर प्याज के टुकड़े को रंगड़ें। इससे ग्रील अच्छी तरह से साफ हो जाएंगी। इसके अलावा गैस स्टोव गंदा होने पर प्याज के टुकड़ों पर नमक डालकर साफ करें। इससे गैस चमक जाएगी।

4. कई बार चावल पकाते समय जल जाते है जिससे जलने की बदबू पूरी किचन में फैल जाती है। एेसे में आधा प्याज काटकर गैस के पास रख दें। इससे सारी गंध दूर हो जाएगी। 

5. प्याज एक दर्दनिवारक औषधि भी है। हाथ जल जाने पर प्याज को उस जगह पर रब करें। प्याज काफी ठंडा होता है इसलिए इससे आराम मिलेगा। 

6. अगर हाथ में फांस फंस जाए तो प्याज का एक छोटा टुकड़ा लीजिए और उसे फांस वाली जगह पर मलें। इससे फांस निकल जाएगी। 

7. कई बार काम करते समय कीड़ा काट जाता है। एेसे में उस जगह पर प्याज रगड़ें। इससे दर्द से राहत मिलेगी।

8. पैरों में छाले पड़ने पर उसके ऊपर प्याज को रोज थोड़ी देर घुमाएं। इससे जल्द ही आराम मिलेगा। इसके अलावा चेहरे पर मुंहासे होने पर प्याज का पेस्ट लगाएं। 


 

Related News