19 APRFRIDAY2024 8:13:56 PM
Nari

कुछ छोटे-छोटे घरेलू नुस्खे, जो बदल दें आपकी जिंदगी

  • Updated: 07 Jun, 2017 02:27 PM
कुछ छोटे-छोटे घरेलू नुस्खे, जो बदल दें आपकी जिंदगी

पंजाब केसरी(सेहत)- हर कोई चाहता है कि वह और उसका परिवार सेहतमंद रहे। आजकल की भागदौड भरी जिंदगी में सेहत से जुडी कोई न कोई परेशानी तो होती ही रहती है। छोटी-छोटी परेशानियों के लिए हर बार दवाइयां खाना भी अच्छा नहीं है। पुराने समय में तो लोग घरेलू नुस्खों से ही अपना इलाज करते थे। दादी नानी के ये असरदार नुस्खे उनको डॉक्टर से दूर रखने में भी मदद करते थे। आप भी इन छोटे-छोेटे नुस्खों को अपनाकर सेहतमंद रह सकते हैं। 


1. तुतलाने की आदत 
कुछ बच्चे ठीक तरह से बोल नहीं पाते। बचपन में तो लाड-प्यार में यह बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते जाते हैं, उनकी यह आदत परेशानी बन जाती है। ऐसे में रात को सोने से कुछ देर पहले तोतला बोलने वाले व्यक्ति के मुंह में 2-3 मिनट के लिए भुनी हुई फिटकरी रख दें। इससे कुछ दिनों में ही फर्क दिखाई देने लगेगा। छोट बच्चे पर इस प्रयोग को न करें। 
 

2. पेट दर्द
तुलसी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। जिन लोगों के पेट में अक्सर दर्द रहता है उनको तुलसी के पत्तों  का पानी और अदरक के रस का काढ़ा पिलाएं।

3. सीने की जलन
आजकल सीेने की जलन से बहुत लोग परेशान है। इसे एसिडिटी भी कहा जाता है। ठंड़े पानी में नींबू का रस डालकर पीने से इस परेशानी से जल्दी राहत मिलती है।

4. केला करें हजम
कुछ लोगों को केला खाना बहुत पसंद होता है लेकिन आसानी से न पचने के कारण वह इसे नहीं खाते। केले को आसानी से पचाने के लिए 2 हरी इलायची खाएं।

5. ऐसे पचाएं आम
गर्मी के मौसम में लोग आम खाना बहुत पसंद करते हैं। कुछ लोगों को ज्यादा आम खाने से परेशानी भी होती है। आम को पचाने के लिए जरा-सा नमक चाट लें।

6. मुंह की बदबू 
मुंह में से बदबू आ रही हो तो इसके लिए अनाक के छिलके बहुत लाभकारी हैं। अनार के छिलकों को पानी में उबालकर ठंड़ा कर लें और इस पानी से कुल्ला करें। 

7. हिचकी हटाएं
हिचकी लगने पर पुदीने के कुछ पत्ते चबाएं। इससे हिचकी जल्दी बंद हो जाती है। इसके अलावा नींबू चूसने से भी फायदा मिलता है। 
 

8. मछली का कांटा
मछली खाते समय गले में अगर मछली का कांटा फंस जाए तो तुरंत केला खा लें। इससे कांटा आसानी से निकल जाएगा।
 

9. चोट करें ठीक
अचानक से चोट लग जाए तो चोट पर थोड़ी सी दूध की मलाई लगा दें। इससे जल्दी आराम मिलेगा।
 
10. बदहजमी करें दूर
खाना पचाने में परेशानी हो रही हो तो जीरा और हींग का सेवन करें। 

Related News