20 APRSATURDAY2024 12:09:23 PM
Nari

सिक्स पैक बनाना चाहते हैं तो जिम के बाद पीएं यह स्पैशल ड्रिंक

  • Updated: 30 Mar, 2018 12:32 PM
सिक्स पैक बनाना चाहते हैं तो जिम के बाद पीएं यह स्पैशल ड्रिंक

बॉडी बनाने के शौकीन लड़के जिम जाकर कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं। वे प्रोटीन के लिए अलग-अलग तरह की नॉनवेज डिश्स लेते हैं और जो लोग नॉनवेज नहीं खाते वे बॉडी बनाने के लिए मार्कीट से प्रोटीन प्रॉडक्ट्स का सहारा लेते हैं जिसका कई बार सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है लेकिन अब उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम उन्हें ऐसा शेक बनाना बताएंगे जो नॉनवेज से भी ज्यादा हैल्दी है और जिसका कोई साइड इफैक्ट भी नहीं होगा। इसे आप बड़ी आसानी से घर पर बना सकेंगे।

1. शेक बनाने की सामग्री और विधि
सामग्री
दूध-  400 ग्राम
केले- 2
सेब- आधा
स्‍ट्रॉबेरी- 4
ओट्स- 2 टेबलस्पून
शहद- 2 टेबलस्पून
आइसक्रीम- 200 ग्राम
कॉफी- 1 टीस्पून
ग्रीन टी (पत्ते वाली)- 1 टीस्पून
अलसी- 1 टीस्पून
काजू- 10
इलाइची- 2
अखरोट- 3 गिरी
व्‍हे प्रोटीन- 1 टीस्पून
बटर- 1 टीस्पून
विधि
1. सबसे पहले 200 ग्राम दूध और सभी सामग्री को ब्लेंडर में डाल कर 5 मिनट तक ब्लेंड करें।
2. अब इसमें बाकी का दूध डाल कर दोबारा 10 सेंकड तक ब्लेंड करें।
3. शेक बन कर तैयार है। अब इसे पीएं।

अगर आपको शेक गाढ़ा लग रहा है तो इसमें थोड़ी बर्फ डाल लें।

2. शेक से इन चीजों की होती है पूर्ति
प्रोटीन की पूर्ति के दूध, आइसक्रीम और व्‍हे प्रोटीन काफी फायदेमंद है
शरीर में फाइबर व कार्बोहाईड्रेट की कमी पूरी करने के लिए ओट्स और केले का इस्तेमाल किया गया है।
सेब विटामिन्स की पूर्ति और स्‍ट्रॉबेरी मसल्स के लिए इस्तेमाल किया गया है।
अलसी शरीर में ओमेगा थ्री फैटी एसिड की कमी दूर करती है।
अखरोट हड्डियों, काजू व मक्‍खन फैट के लिए, कॉफी और ग्रीन टी एंटीऑक्‍सीडेंट का काम करता है।
इस तरह यह शेक शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करके बॉडी बनाने में मदद करता है

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News