18 APRTHURSDAY2024 6:11:02 PM
Nari

सावधान! क्या आप भी इन चीजों को एेसे करते हैं इस्तेमाल?

  • Updated: 29 Mar, 2017 06:48 PM
सावधान! क्या आप भी इन चीजों को एेसे करते हैं इस्तेमाल?

इंटीरियर डैकोरेशनः रोजाना हम कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन वो भी गलत तरीके से। दरअसल, कई चीजें एेसी होती हैं जिनका कैसे इस्तेमाल किया जाएं इसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते। आज हम आपको एेसी ही छोटी-छोटी चीजों को सही इस्तेमाल के बारे में बताएंगे। 

1. फाउंडेशन
फाउंडेशन चुनते समय इसे फेस पर नहीं बल्कि गर्दन पर टेस्ट करें। इसके अलावा आप इसे कलाई पर भी टेस्ट कर सकती है। 

2. अंडा
उबले हुए अंडे को छीलने में परेशानी होती है तो उसे उबालते समय उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला दें। इससे अंडे को छीलने में आसानी होगी।

3. कपड़ों को आयरन करना
कपड़ों को आयरन करने से पहले 3 बर्फ के टुकड़ों के साथ इसे ड्रायर में डाल दें। इसे 15 मिनट ड्रायर में रहने दें इससे कपड़ों की सिकुड़न दूर हो जाएगी, जिससे इसे आप आसानी से आयरन कर सकते है। ध्यान रखें कि एक ही समय में ड्रायर  में ज्यादा कपड़े न डालें। 

4. खाने को दोबारा गर्म करना
हम अक्सर बचे हुए खाने को माइक्रोवेव में दोबारा गर्म करके खाते हैं। खाने को दोबारा गर्म करने के लिए इसे प्लेट में रिंग की शेप में फैला लें और माइक्रोवेव में रखें।

5. चाबियां
अक्सर चाबियों के गुच्छे से सही चाबी का अंदाजा लगाने में परेशानी होती है। एेसे में चाबियों को अलग-अलग रंग से पेंट कर लें। इससे आसानी से चाबी का पता लग पाएगा।

Related News