24 APRWEDNESDAY2024 10:20:57 PM
Nari

स्टैमिना बढ़ाने के लिए अपनाएं ये उपाय

  • Updated: 08 Jun, 2017 04:11 PM
स्टैमिना बढ़ाने के लिए अपनाएं ये उपाय

पंजाब केसरी (सेहत) - कुछ लोग थोड़ा-सा काम करके थक कर बिस्‍तर पर गिर जाते हैं जिससे शरीर में स्टैमिना की कमी होती है। स्टैमिना बढ़ाने के लिए अतिरिक्‍त प्रयास की जरूरत होती है। अपने रोजमर्रा की जिम्मेदारी को ढंग से निभाने के लिए शरीर में स्टैमिना होना बहुत जरुरी है। इसको बढ़ाने के लिए शरीर में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, प्रोटीन, आयरन आदि की भरपूर डाइट लेनी जरूरी है ताकि आप किसी भी काम को अच्‍छे से कर सके।

 

1. अपने खान-पान में संतुलित आहार वाली चीजों को शामिल करें। यह हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है और स्फूर्ति आती है।

2. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मांसपेशियों की थकान दूर होती है। इसलिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीएं। पानी डिहाइड्रेशन की कमी को भी पूरा करता है।

3. स्वस्थ शरीर और स्टैमिना बढ़ाने के लिए व्यायाम बहुत जरुरी है। व्यायाम करने से थोड़े समय के लिए तो थकान लगती है पर यह शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

4. शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद लें। इससे शरीर तरोताजा और फुर्तीला महसूस करता है। इसलिए कम से कम 8 घण्टे की नींद जरुर लें।

5. अपना पंसदीदा खेल खेलकर भी स्टैमिना को बढ़ाया जा सकता है। आप चाहे तो कोई आउटडोर गेम या ऐरोबिक एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इससे आप फिट रहेंगे।

6. संगीत सुनने से भी आप शरीर में ऊर्जा को बढ़ा सकते है। कई बार कुछ काम करके आप बोर होने लगते है। इसे सुनने से खुद को फ्रैश महसूस करेगें।

Related News