20 APRSATURDAY2024 2:29:11 PM
Nari

आंखो की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

  • Updated: 18 May, 2018 06:05 PM
आंखो की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए : पुराने समय में लोगों के आंखों की रोशनी केवल बढ़ती उम्र में कम होती थी लेकिन लाइफस्टाइल बदलने के कारण अब बच्चों की आंखों की रोशनी भी कम होने लगी है। ज्यादा टीवी देखने, लगातार कंप्यूटर पर बैठे रहने, मोबाइल पर गेम खेलने के कारण बच्चों को मोट शीशे का चश्मे लग रहे हैं। अगर आप भी बच्चों की समस्या से परेशान है तो उनकी डाइट पर खास ध्यान दें। आज हम आपको ऐसे  फूड्स बताएंगे, जिससे आप अपने बच्चों के आंखों की रोशनी बढ़ा सकेंगे।

1. बादाम
आंखो की रोशनी तेज करने के लिए बादाम काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखो और दिमाग तेज करने में मदद करते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए रात को 5-10 बादाम पानी में भिगो कर रख दें।  सुबह उसे छील कर इसका पेस्ट बना लें और इसे गर्म दूध में मिला कर पींए। इस उपाय कुछ महीने तक इस्तेमाल करें।

2. सरसों के तेल से करें मसाज
सरसों का तेल हल्का गर्म करके उसकी कुछ बूंदे लें और इससे पैरों के तलवों की मसाज करें। इस उपाय को रोजाना करने से न केवल आंखों की रोशनी तेज होगी बल्कि इससे दिमाग भी फ्रेश रहेगा।

3. आंवला जूस 
आंवले के जूस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के  लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए रोजाना 1 गिलास आंवला जूस का दिन में दो बार पीएं। इसका पूरा फायदा लेने के लिए इस उपाय को कुछ महीने लगातार करें।

4. आम 
फलों का राजा कहा जाने वाला आम आंखो की रोशनी तेज करने के लिए बहुत बढ़िया उपाय है। गर्मियों मे आप इसका जूस, गुद्दा, स्लाइस आदि कुछ भी ले सकते हैं।

5. शहद और काली मिर्च 
आंखों की रोशनी के लिए शहद और काली मिर्च का काम्बिनेशन बहुत कारगार है। इसके लिए रोजाना 1 चम्मच शहद में 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर मिला कर खाएं।

Related News