25 APRTHURSDAY2024 7:05:00 AM
Nari

फ्रैश दिखने के लिए चेहरे पर करें नारियल पानी का इस्तेमाल

  • Updated: 10 Apr, 2017 12:06 PM
फ्रैश दिखने के लिए चेहरे पर करें नारियल पानी का इस्तेमाल

नारियल पानी के फायदे फोर स्किन :  गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा असर चेहरे पर पड़ता है। धूप की वजह से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में फ्रैश दिखने के लिए बार-बार ठंडे पानी से चेहरा धोना जरूरी होता है। गर्मियों में नारियल पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा नारियल पानी से चेहरा धोने से भी काफी फायदे होते हैं। इससे स्किन को ठंडक मिलती है और त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती हैं। इसके अलावा नारियल में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो त्वचा पर होने वाली एलर्जी से बचाता है। आइए जानिए नारियल पानी से चेहरा धोने से और क्या फायदे होते हैं।

 

1. डार्क सर्कल
नारियल पानी से चेहरा धोने से ठंडक मिलती है। इसके अलावा यह आंखों के नीचे काले घेरों को दूर करने में भी मदद करता है। डार्क सर्कल के कारण चेहरे की सुंदरता खराब हो जाती है। इसके लिए कॉटन को नारियल पानी में डुबोकर आंखों के आस-पास लगाएं। रोजाना ऐसा करने से कुछ ही दिनों में यह समस्या ठीक हो जाती है।

 

2. कील-मुंहासे
गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से स्किन ऑयली हो जाती है जिससे चेहरे पर कील-मुहांसे हो जाते हैं। इनको दूर करने के लिए नारियल पानी से चेहरा धोएं। दिन में 2-3 बार इसके इस्तेमाल से मुंहासे ठीक हो जाते हैं और चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।

 

3. टैनिंग
चेहरे पर टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए भी नारियल पानी को यूज कर सकते हैं। इसके अलावा चेहरे को तरोताजा रखने के लिए के लिए इसके इस्तेमाल किया जा सकता है। रोजाना इससे चेहरा धोने से काफी फायदा होता है। इसके अलावा कॉटन की मदद से भी त्वचा को नारियल पानी से साफ कर सकते हैं।

 

4. गोरी रंगत
गर्मियों में पसीने की वजह से चेहरे की रंगत काली हो जाती है। ऐसे में नारियल पानी से चेहरा धोने से रंग भी निखरता है और हर दम फ्रैश लगता है।
 

Related News