20 APRSATURDAY2024 9:23:18 AM
Nari

पेट में कीड़े हो या पथरी की समस्या, प्याज से इस तरह करें घरेलू उपचार

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 15 May, 2018 12:43 PM
पेट में कीड़े हो या पथरी की समस्या, प्याज से इस तरह करें घरेलू उपचार

प्याज  हर घर की रसोई में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। क्या आप जानते हैं इसे अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करके कई रोगों को दूर कर सकते हैं। प्याज में फास्फोरिक एसिड होता है जो खून को साफ करने में मदद करता है। आयुर्वेद में प्याज को औषधी के रूप में किया जाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, जिंक, कैल्शियम, फाइबर पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी तत्व है। आज हम आपको प्याज से अलग-अलग घरेलू उपचार बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके आप कई रोगों के बच सकते हैं।

प्याज  के फायदे 


 पथरी की समस्या होने पर
पथरी की समस्या के शुरूआती लक्षण दिखने पर प्याज के रस को पानी में मिलाकर पीएं। अगर आपको इसका स्वाद न अच्छा लगे तो इसमें थोड़ी मात्रा में चीनी मिला सकते हैं। इसे रोजाना पीने से पथरी गल कर बाथरूम के जरिए बाहर निकल जाएगी।

 पेट में कीड़ो की समस्या
अक्सर बच्चों के पेट में कीड़ों की समस्या देखने को मिलती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए 3-4 चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को खाली पेट बच्चे को पिलाएं। इससे पेट के कीड़े मर कर बाहर निकल जाएंगे।

जोड़ो के दर्द से मिलें राहत
शरीर में या फिर जोड़ो में कहीं भी दर्द हो प्याज खाने से इससे राहत मिलती है। जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए प्याज के रस को सरसो के तेल में मिलाकर दर्द वाली जगह पर मालिश करें।

 पेशाब आने में समस्या होने पर
कई बार पेशाब आने की फीलिंग तो होती है लेकिन यह आता नहीं है। ऐसी समस्या होने पर इससे राहत पाने के लिए थोड़े गेंहू के आटे में 2-3 चम्मच प्याज का रस मिलाकर हलवे की तरह बना लें और फिर इसे ठंडा करके पेट के नीचे वाले भाग में लगाएं। इससे पेशाब खुल कर आएगा। या फिर प्याज को पानी में उबाल लें और थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे पीएं। इससे पेशाब की समस्या से राहत मिलेगी।

 डायबिटीज रोगी के लिए
प्याज में क्रोमियम नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड में शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज से परेशान लोग इसका अधिक से अधिक सेवन करें। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News