25 APRTHURSDAY2024 4:34:52 PM
Nari

पतले आईब्रो हफ्ते भर में ही हो जाएंगे इन नैचुरल तरीके से घने

  • Updated: 31 Aug, 2017 02:38 PM
पतले आईब्रो हफ्ते भर में ही हो जाएंगे इन नैचुरल तरीके से घने

आइब्रो ग्रोथ टिप्स : चेहरे की खूबसूरती में आंखें सबसे अहम भूमिका निभाती है और आखों का खास आकर्षण है आइब्रो। कुछ लड़कियों के आइब्रो बेहद पतले होते हैं, जो मेकअप करने के बाद भी अटरेक्टिव नहीं दिखाई देते। इसके लिए उन्हे आइब्रो पैंसिल का इस्तेमाल करना पड़ता है। फैशन के हिसाब से देखें तो आजकल मोटी भौहों का भी खूब ट्रैंड है। कई बार जल्दी में कहीं जाना है और पैंसिल करने का समय नहीं है, इसके लिए आप पहले से ही घरेलू तरीके अपनाने शुरू करदें। जिससे पतले आइब्रो घने हो जाएंगे। 

 

आईब्रो को घना बनाने के लिए उपाय
आप सस्ते और आसान उपायों से आइब्रो को घना बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा समय भी खराब नहीं करना पड़ेगा। बस दिन में 5 मिनट इनमें से कोई एक उपाय करके आइब्रो काले और घने बना सकती है। 

 

1. गुनगुना पानी
हर रोज दिन में 2 बार गुनगुने पानी को रूई के सहायता से आइब्रो पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से आइब्रो की मसाज करें। इससे त्वचा में रक्त संचार बढ़ना शुरू हो जाता है। जो बालों की ग्रोथ तेजी से करने का काम करता है। 

 

2. जैतून का तेल
काले और घने आइब्रो पाने की चाहत रखते हैं तो हर रोज रात को सोने से पहले जैतून के तेल से मसाज करें। इससे फायदा मिलेगा। 

 

3. अंड़े की जर्दी
अंड़े की जर्दी में सिलेनियम पाया जात है जो आइब्रो को घना बनाने में मदद करता हैष हफ्ते में 2 बार भौहों पर अंड़े की जर्दी लगाएं। 

 

4. एलोवीरा
रात को सोने से पहले एलोवीरा जैल को रोजाना आइब्रो पर लगाएं। इससे आइब्रो जल्दी काले और घने होने शुरू हो जाएंगे। 

 

5. कच्चा दूध
दिन में कम से कम 1 बार रूई की सहायता से कच्चा दूध आइब्रो पर जरूर लगाएं। इससे बाल नैचुरल तरीके से काले भी होने शुरू हो जाते हैं। 

 

6. नारियल का तेल और नींबू
1 कप नारियल के तेल में 2 चम्मच नींबू के छिलके डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे किसी डिब्बी में भर कर रख लें। हर रोज रात के समय इस तेल को आइब्रो पर लगाएं। 

 

Related News