19 APRFRIDAY2024 12:58:46 AM
Nari

मेकअप स्पंज से ब्यूटी प्रॉडक्ट्स लगाते समय इन बातों का रखें ख्याल

  • Updated: 12 May, 2018 11:05 AM
मेकअप स्पंज से ब्यूटी प्रॉडक्ट्स लगाते समय इन बातों का रखें ख्याल

खूबसूरत और फ्लॉलेस लुक पाने के लिए लड़कियां कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करती है। जिसे सही तरीके से चेहरे पर अप्लाई करने के लिए इनका अच्छी तरह से ब्लेंड होना भी जरूरी है। उसी तरह कंसीलर या फाउंडेशन लगाने के लिए लड़कियां मेकअप स्पंज की मदद लेती है लेकिन इसे इस्तेमाल करते समय कुछ बातों को ध्यान मे रखने की जरूरत होती है। अगर आप भी इसे यूज करते समय ये गलतियां करती है तो आपके फेस पर पिंपल्स जैसी और भी स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे, इसे इस्तेमाल करते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।

1. प्रॉडक्ट्स को सीधा स्पंज पर डालना

PunjabKesari
कुछ लड़कियां कंसीलर या फांउडेशन लगाने के लिए इसे सीधा मेकअप स्पंज पर डाल कर फेस पर अप्लाई करने लगती है। जिससे यह फेस पर अच्छी तरह से ब्लेंड नहीं हो पाता। इसलिए कंसीलर या फांउडेशन लगाने के लिए इसे पहले हथेलियों पर डालें और फिर मेकअप स्पंज से इसे फेस पर अप्लाई करें।

2. इससे रंगड़कर प्रॉडक्ट लगाना
मेकअप करते समय ब्यूटी प्रॉडक्ट्स को चेहरे पर स्पंज के साथ रगड़ कर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे चेहरे पर पैचेज दिखने लगते हैं। इसलिए प्रॉडक्ट्स को चेहरे पर ब्लेंड करने के लिए थपथपाकर लगाएं।

3. एक साइड से इस्तेमाल करना
लड़कियां मेकअप करने के लिए इसे सिर्फ मोटे साइड से इस्तेमाल करती है लेकिन आंखों के किनारों, नाक या ऐसे ही हिस्सों के लिए इसकी पतली साइड ज्यादा बढ़ियां है। इस साइड से चेहरे के इन हिस्सों पर मेकअप अच्छी तरह ब्लेंड हो जाता है।

4. ड्राई स्पंज इस्तेमाल करना

PunjabKesari
मेकअप करने के लिए ड्राई स्पंज का इस्तेमाल करने से चेहरे पर पैचेज दिखने लगते हैं। इसलिए प्रॉडक्ट्स को अच्छी तरह से ब्लेंड करने के लिए इसे यूज करने से पहले इसे हल्का गीला जरूर कर लें।

5. यूज करने के बाद साफ न करना
कुछ लड़कियां इसे यूज करने के बाद ऐसे ही बिना धोएं रख देती है, जिससे इसमें बैक्टीरिया लग जाते हैं। जब आप इससे दोबारा मेकअप करते हैं तो इससे चेहरे पर एलर्जी और पिंपल्स होने लगते हैं।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News