24 APRWEDNESDAY2024 6:29:13 PM
Nari

घर में लगाएं इन जानवरों की तस्वीरें, खुल जाएगी आपकी किस्मत!

  • Updated: 16 Jan, 2018 02:36 PM
घर में लगाएं इन जानवरों की तस्वीरें, खुल जाएगी आपकी किस्मत!

घर को सजाने के लिए बहुत सी छोटी-छोटी चीजों और डैकोरेटिव आइटम्स का इस्तेमाल किया जाता है। शो पीस हो या फिर कोई तस्वीर वास्तु के हिसाब से हर चीज का खास मतलब भी होता है। कुछ तस्वीरें घर में लगाने के लिए शुभ नहीं मानी जाती लेकिन कुछ जानवरों की तस्वीरें ऐसी भी होती है जो घर में साकारात्मक ऊर्जा देती हैं। इन लकी एनिमल्स वाली कृति का अपना विशेष महत्व है। वास्तु के हिसाब से हर कमरे के लिए हर जानवर का अलग और मतलब होता है। आइए जानें कौन सी तस्वीर आपके लिए शुभ है। 


1. शेर 

PunjabKesari
शेर को शुभ और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसे तरह की तस्वीर अपने घर में रखने से आपकी सोच भी पॉजीटिव होगी और आप खुद को पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। इसके अलावा शेर को धन के लिए भी शुभ माना जाता है। इससे आपको आर्थिक रूप से मजबूती भी मिलेगी। 

2. हाथी
विशाल कद और बुद्धि का प्रतीक माने जाने वाला हाथी साहस का प्रतीक है। इसे घर में रखना अच्छा माना जाता है। 

3. दौड़ते घोड़े

PunjabKesari
दौड़ते घोड़े सफलता का प्रतीक माने जाते हैं। यह आर्थिक परेशानियों को दूर करने और कामयाबी की ओर बढ़ने के लिए अग्रसर हैं। कार्यक्षेत्र में घोड़े की आकृति रखना अच्छा माना जाता है। 

4. डॉल्फिन

PunjabKesari
घर के बेडरूम में डॉल्फिन की जोड़ी वाली तस्वीर लगाएं। इसे दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है। बच्चों,स्वास्थ्य,शिक्षा,लंबी उम्र और समृद्धि के लिए इसे अच्छा माना जाता है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News