20 APRSATURDAY2024 6:08:07 AM
Nari

खतरनाक स्वीमिंग होल, जरा बच के जाना यहां

  • Updated: 08 Jan, 2017 12:16 PM
खतरनाक स्वीमिंग होल, जरा बच के जाना यहां

लाइफस्टाइल: एडवेंचर पसंद लोग अपने लिए कोई न कोई जगह ढूंढ ही लेते है, जहां वह एडवेंचर का खूब मजा लें सके। ऐसे ही कुछ लोग है जो पानी की गहराईयों में जाने का शौक रखते है और अपनी जान को रिस्क में डालते है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही शौक रखते है तो आज हम आपको एक ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे, जहां जाकर खतरा मौल लेने की बात तो है साथ ही रोमांच भरी जगह भी है। 

 


जिस जगह की बात हम कर रहे है वह Wimberley में स्थित Jacob's Well एक प्राकृतिक पानी का सोता है, यह जगह जितनी खूबसूरत है उतनी ही रहस्मयी होने के साथ-साथ खतरनाक भी है। यहां जाने से पहले एक बार सोच लेना चाहिए। 

 


इस प्राकृतिक सोते को दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में गिना जाता है। खूबसूरती को समेटे इस सोते का मुंह लगभग 4 मीटर चौड़ा है साथ ही इसकी गहराई लगभग 10 मीटर की है। इस में तैरने वाले लगभग पानी के 40 मीटर अंदर बनी गुफ़ाओं में चले जाते है। इस सोते में तैरना बच्चों के बस की बात नहीं है। ऐसा सुनने को मिला है कि इस सोते में जाने वाले लोगों में कुछ ऐसे है जो लौट कर आज तक नहीं आए। अगर कोई लौटकर वापिस आया उनको गंभीर चोटे लगी है। इस खतरे के बावजूद भी लोग यहां घूमने के लिए आते है।  Jacob's Well आज भी लोगों के लिए अनसुलझी पहेली बना हुआ है। 

Related News