20 APRSATURDAY2024 4:11:49 AM
Nari

ये हैं दुनि‍या के 5 सबसे अनोखे होटल

  • Updated: 03 Apr, 2017 05:35 PM
ये हैं दुनि‍या के 5 सबसे अनोखे होटल

ट्रैवलिंग:  अजीबोगरीब और कुछ अनोखा देखने के शौकीन बहुत लोग होते है। दुनिया में कई अनोखे शहर है, जो अपनी इसी खासियत से लोगों का दिल जीत लेते है।  अगर आप समर में घूमने का प्लान बना रहे है तो इस बार कुछ अनोखी जगहों का चुनाव करें, जो आपके पलों को यादगार बना दें। आज हम कुछ अजीबोगरीब होटल की बात कर रहे, जहां आप अपनी समर हॉलीडे को खुशहाल बना सकते है। 

 

1. इग्‍लू वि‍लेज, फि‍नलैंड

दुनिया के अजीबोगरीब होटल में फि‍नलैंड का इग्‍लू काफी मशहूर है। इस होटल में आपको नॉर्दन लाइट्स का दृश्‍य देखने को मिल जाएगा। इस होटल के सभी कमरों को बर्फ या ग्‍लास इग्‍लू स्‍टाइल में बनाया गया है। यहां एक रात गुजारने का किराया करीब 24 हजार रुपए है। 

 

2. सन क्रूज रि‍जॉर्ट एंड याच, साउथ कोरि‍या

साउथ कोरि‍या का सन क्रूज रि‍जॉर्ट पहाड़ पर बना है। यहां उगते सूरज का नजारा देखने वाला होता है। 540 फीट के इस ज शि‍प में 211 गेस्‍ट रूम्‍स, दो रेस्‍त्रां ,गोल्‍फ रेंज और सॉल्‍ट वाटर पूल है। खास बात है कि इस क्रबज में रहने पर आपको समुद्र को नजारा भी मिलेगा।  

 

3. बबल होटल, अलाउच, फ्रांस

इस होटल में ट्रांसपेरेंट बबल मौजूद है, जिनमें लोगों को रहने का मौका मिलता है। यहां रहने के लि‍ए लोग अपनी प्राइवेसी के हि‍साब से फुली ट्रांसपैरेंट या आधा ट्रांसपैरेंट बबल चुन सकते हैं। इन बबल में इलेक्‍ट्रि‍सि‍टी की सुवि‍धा के साथ-साथ सिंक या शॉवर की सुवि‍धा भी है। 

 

4. स्‍काईलॉन्‍ज एडवेंचर सूट्स, पेरू

पेरू के स्‍काईलॉन्‍ज एडवेंचर सूट्स में रहने की शर्त है कि आपको 400 फुट की चढ़ाई चढ़नी पड़ेगी। इसे एरोस्‍पेस एल्‍यूमि‍नि‍यम और वैदरप्रूफ पॉलि‍कार्बोनेट से बनाया गया है। 

 

5. द मान्‍ता रि‍जॉर्ट, पेम्‍बा आइलैंड

अफ्रीका का पहला अंडरवाटर होटल द मान्‍ता रि‍जॉर्ट पानी के 13 फीट नीचे बन है। इस होटल  के रूम में लोग दि‍न और रात में मछलि‍यों और दूसरे जीवों को आसानी से देख सकते हैं। आइलैंड समुद्री तट पर बना है जो ईस्‍ट अफ्रीका का सबसे अच्‍छा आईलैंड है। मान्‍ता अंडरवाटर रूम एक ग्‍लास से बना चैंबर है। 
 

Related News