19 APRFRIDAY2024 3:07:20 AM
Nari

कोई पहाड़ के नीचे तो कोई पुल के ऊपर, ऐसे हैं दुनिया के सबसे अजीबोगरीब घर

  • Updated: 06 Oct, 2017 11:42 AM
कोई पहाड़ के नीचे तो कोई पुल के ऊपर, ऐसे हैं दुनिया के सबसे अजीबोगरीब घर

दुनिया बहुत बड़ी है लेकिन यहां आज भी कई लोगों को रहने के लिए सही जगह नहीं मिलती। ऐसे में लोगों को जहां जगह मिलती है वहां घर बनाकर रहने लगते हैं, चाहे वह पहाड़ हो या ब्रिज। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब जगहों के बारे में बताएंगे जहां लोग बहुत ही अलग तरीके से और अपनी जान जोखिम में डाल कर रहते हैं। 

1. कासा दो पेनडो पुर्तगाल
पुर्तगाल में बने ये घर बहुत ही अजीब हैं। यहां लोगों ने पहाड़ों के बीच में अपना घर बनाया है। 1974 में बने इन घरों को स्टोन हाउस भी कहते हैं। दरवाजों और खिड़कियों को छोड़कर यहां सारी जगह पत्थरों से ही बनाई गई है।
PunjabKesari
2. पोन्टे वेकियो, इटली
इटली के फिरेन्डे शहर मेें पोन्टे वेकियो ब्रिज को पुराने ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। आर्नो नदी को पार करने के लिए इसके ऊपर 1345 में इस पुल का निर्माण किया गया। इस पुल पर लोगों ने घर और दुकानें बना ली जो धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं।
PunjabKesari
3. सेटेनिल डी लास बोडेगास, स्पेन
स्पेन के सेटेनिल डी लास बोडेगास शहर में लगभग 30 हजार लोग रहते हैं और यहां लोगों ने पहाड़ों के नीचे अपने रहने के लिए घर बनाए हैं। ये घर देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं लेकिन इनमें रहना किसी खतरे से खाली नहीं है।
PunjabKesari
4. अल हजराह, यमन
यमन के हराज पहाड़ियों पर सबसे ऊंचाई पर बसी इस जगह को दीवारों का शहर कहते हैं। दूर से देखने पर ये सारे घर सिंपल दीवारें लगती हैं लेकिन यहां कई घर बने हैं।
PunjabKesari
5. सीलैंड
यह दुनिया की सबसे अनोखी जगह है जिसे एक छोटा-सा देश भी कहा जाता है। समुद्र में बने इस देश पर किसी भी दूसरे देश का अधिकार नहीं है।
PunjabKesari


 

Related News