23 APRTUESDAY2024 7:49:24 PM
Nari

Umang 2018 में दीपिका ने पहनी ब्लेक साड़ी, दिखी बेहद खूबसूरत

  • Updated: 14 Jan, 2018 06:39 PM
Umang 2018 में दीपिका ने पहनी ब्लेक साड़ी, दिखी बेहद खूबसूरत

हर साल की तरह इस बार भी मुबंई में पुलिस उमंग कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।  इस कार्यक्रम का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई करना है। उनके हौसले को बढ़ाने के लिए कई बॉलीवुड के सितारे यहां पहुंचते हैं। इस इवेंट में आलिया से लेकर दीपिका तक कई जाने-माने सितारे अलग-अलग अंदाज में शिरकत हुए। सभी ने एक से बढ़कर एक डिजाइनर आउटफिट पहनी।

PunjabKesari
अगर बात दीपिका पादुकोण की करें तो हर बार की तरह इस इवेंट में भी उन्होंने अपने स्टाइल का जादू चलाया। इवेंट में दीपिका खूबसूरत ब्लेक साड़ी में दिखाई दी, जिसे मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। अगर बात ज्वैलरी की करें तो दीपिका ने साड़ी के साथ ग्रीन-गोल्डन स्टेटमेंट ईयरिंग्स पहने, वहीं उनके ब्लाउज की फुल स्लीव्स उन्हें क्लासी लुक दे रही थी। 

PunjabKesari
इसके अलावा उमंग इवेंट में आलिया, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, जीतेंद्र, शाहरुख खान, रितिक रोशन, हेमा मालिनी, रवीना टंडन, पूनम ढिल्लन, पद्मिनी कोल्हापुरे, निधि अग्रवाल, आयुष्मान खुराना, प्रभु देवा, शिल्पा शेट्टी, अनिल कपूर, कृति सेनन जैसे कई स्टार्स दिखाई दिए। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News