आए दिन बॉलीवुड में कोई न कोई अवार्ड फंक्शन होता है। हाल ही में Umang Police Show 2018 को आयोजन रखा गया। इस फंक्शन में बॉलीवुड के कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई। अन्य आमंत्रित सितारों में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, श्रीदेवी, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आमिर खान, कृति सेनन, कंगना राणावत, शिल्पा शेट्टी और प्रभु देव अन्य आदि शामिल थे। इस अवॉर्ड फंक्शन में कंगना से लेकर आलिया तक सभी एक्ट्रैस ट्रैडीशनल अंदाज में पहुंचे। कुछ स्टार्स ऐसे में भी जो अपने ड्रैसिंग स्टाइस ले कुछ खास इम्प्रैशन नहीं जमा पाए। आइए जानते है, इस शो में किसने क्या था पहना।
- कंगना राणावत ने ग्रीन कांजीवरम साड़ी पहनी हुई थी, जो मशहूर डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई थी। साड़ी के साथ कंगना ने स्टेटमेंट ईयरिंग्स और नेकलेस पहना, जिसमें कंगना रॉयली लुक में नजर आईं।
- वहीं आलिया ग्रे और व्हाइट इम्ब्रायडरी वर्क की एथनीक ड्रैस में नजर आईं।माथे पर लगी छोटी सी बिंदी और ईयरिंग्स उन्हें कम्पलीट ट्रैडीशनल लुक दे रहे थे।
- श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ इवेंट में नजर आईं। इवेंट में श्रीदेवी ने सीक्यून्स(sequined) व्हाइट फ्लोर लेंथ ड्रैस में स्टनिंग लुक में दिखीं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP