19 APRFRIDAY2024 9:11:16 AM
Nari

विदेश जाना चाहते है तो पहले जान लें VISA के प्रकार

  • Updated: 09 Jan, 2018 03:18 PM
विदेश जाना चाहते है तो पहले जान लें VISA के प्रकार

कुछ लोग घूमने-फिरने के बहुत शौकिन होते हैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो देश नहीं बल्कि विदेश में जाना पसंद करते हैं। इसके लिए वीजा की जरूरत पड़ती है। वीजा एक तरह का परमिशन लेटर होता है जिसके जरिए एक देश की सरकार दूसरे देशों के नागरिकों को अपने देश में आने की देती है। आप विदेश में कितने दिन और किस तरीके से रह सकते हैं यह सब बातें आपके वीजा परमिट पर निर्भर करती हैं। यह भी कई तरह के होते हैं। आइए जानें कौन-कौन से प्रकार के होते हैं VISA
 

1. Transit Visa
किसी दूसरे देश में जाने के लिए यह वीजा घंटों के हिसाब से दिया जाता है। वैसे यह 72 घंटे के लिए ही होता है। इस तरह के आवेदन भरने के लिए रिटर्न टिकट भी दिखानी पड़ती हैै। 
 

2. Tourist Visa
जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है कि इस तरह के वीजे पर आप सिर्फ घूम-फिर सकते हैं। विदेश में कोई काम नहीं कर सकते। 
 

3. Business Visa
बिजनेस वीजा को वर्क परमीट का नाम भी दिया जाता है। इसके जरिए आपको उस देश में विजनेस या जॉब का प्रपोजल लेटर दिखाना पड़ता है। इसमें यह भी बताना पड़ता है कि आप किस जगह पर और कौन सा काम करना चाहते हैं। आपका खर्च कितना होगा आदि। हर देश में इसकी समय सीमा अलग-अलग होती है। यह वीजा 6 महीने से 10 साल तक भी हो सकता है। 
 

4. Student Visa
इस वीजा के जरिए आप किसी दूसरे देश में पढ़ने के लिए जा सकते हैं। इसमें सिर्फ विद्यार्थी ही अप्लाई कर सकते हैं। हर देश की अपनी कुछ शर्ते होती हैं, जिन्हें पूरा करके ही यह वीजा मिलता है। 
 

5. Marriage Visa
इस वीजा की जरूरत तब पड़ती है जब किसी एक देश के लड़के को किसी दूसरे देश की लड़की से शादी करनी हो। जैसे कोई इंडियन लड़का अमरीका की लड़की से शादी करना चाहता है तो उस लड़की को अमरीका में भारतीय एंबेसी जाकर यह वीजा अप्लाई करना पड़ता है। 
 

6. Immigrant Visa
इमीग्रेशन वीजा की जरूरत उन लोगों को पड़ती है जो किसी दूसरे देश में जाकर रहना चाहते हैं। 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News