20 APRSATURDAY2024 3:39:01 AM
Nari

जरूर लगाएं ये लिपस्टिक शेड्स, दिखेगी हॉट!

  • Updated: 09 Jan, 2017 06:14 PM
जरूर लगाएं ये लिपस्टिक शेड्स, दिखेगी हॉट!

फैशन: लड़कियां अपने आप को खूबसूरत और बोल्ड दिखाने के तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करती है। ऐसे में लड़कियां अपनी आउटफिट से लेकर अपनी लिपस्टिक शेड्स तक सब बातों का ध्यान रखती है, जिससे उनकी सुंदरता बनी रहती है। अगर लिपस्टिक शेड्स की बात करें तो इनका ट्रैंड भी आए दिन बदलता रहता है। वह मार्किट में आने वाले हर तरह के लिपस्टिक शेड्स का इस्तेमाल करती है। अगर आप भी ट्रैंड में बना रहना चाहती है तो आज हम आपको कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताने जा रहे है, जो ट्रैंडी होने के साथ-साथ आपको हॉट भी दिखाएंगे। 


1. हॉट रेड

शादी हो दोस्तों के साथ कोई पार्टी जाना हो तो जरूर लगाएं ये लिपस्टिक शेड। यह हमेशा ट्रैंड में रहता है। इसको लगाकर बोल्ड और हॉल लुक दिखता है। 

2.ब्राइट पिंक

आपका चेहरा चाहें पतला हो या फिर मोटा लिपस्टिक का ये शेड सबके चेहरे पर खूब फबता है।

3. अॉरेंज शेड

लिपस्टिक के इस शेड को कॉलेज गर्ल काफी पसंद करती है। यह हर तरह की आउटफिट के साथ जंच जाता है। 

4. पर्पल शेड

यह शेड हर उम्र की महिलाओं की अच्छा लगता है। खास कर पार्टी, फंक्शन में यह शेड काफी हॉट लुक देता है। इस शेड को किसी लाइट कलर की ड्रैस के साथ लगाएं। 

5. ब्राइट पीच

अगर आपका रंग सांवला हो तो ब्राइट पीच शेड की लिपस्टिक आप पर खूब जंचेगी। इसका यह मतलब नहीं कि यह शेड गोरे रंग पर नहीं फबेगा।  

6. चेरी या वाइन रेड

यह शेड काफी हॉट लुक देता है। सर्दियों में शेड काफी बोल्ड लुक देता है। इसकी सबसे खास बात है कि यह हर स्किन टोन पर फब जाता है। 

Related News