23 APRTUESDAY2024 10:16:58 AM
Nari

पुराने फुटवियर को दें ट्रैंडी लुक

  • Updated: 22 Jan, 2017 02:12 PM
पुराने फुटवियर को दें ट्रैंडी लुक

इंटीरियर डैकोरेशन: लड़कियां कपड़ों से लेकर फुटवियर तक अपनी मैचिंग का पूरा ध्यान रखती हैं। अगर ऐसें में उनके फुटवियर पुराने हो जाए तो वह उन्हें कबाड़ में फैंक देती हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने पुराने फुटवियर को ट्रैंडी लुक दे सकती हैं। इन फुटवियर को पहन कर आप अपने लुक को और भी स्टाइलिश बना सकती हैं।

 

1. स्टोन 

रोजाना इस्तेमाल होने वाले फुटवियर को आप स्टोन से सजा सकते हैं। फुटवियर की पतली स्ट्रीप में आप कोई भी रंगीन स्टोन लगा दें और ऊपर से रिबन का छोटा फ्लावर बना के चिपका दें।

2. पुराने बटन

फुटवियर को ट्रैंडी लुक देने के लिए आप पुराने बटन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके पास फ्लैट बैली है तो उसपर अलग-अलग रंग के पुराने बटन लगा कर इसे स्टाइलिश लुक दें।

3. स्पार्कल ग्लू

स्पार्कल ग्लू की मदद से आप अपने शूज को एक नया लुक दे सकती हैं। शूज के ऊपर आप स्पार्कल ग्लू से कोई भी डिजाइन बना दें। जैसे- छोटे फ्लावर या कार्टून आदि।

4. मिरर

बाजार में आपको बहुत से छोटे मिरर आसानी से मिल जाएंगे। इन मिरर से आप अपनी हिल्स या शूज को एक अलग लूक दे सकती हैं।

5. स्टिकर

आपने मार्किट में भी बहुत से ऐसे फूटवियर देखे होंगे जिनपर स्टिकर लगे होते हैं। बेहतर होगा कि इन्हेें मार्किट से खरीदने क बजाए घर पर खुद स्टिकर से फूटवियर को ट्रैंडी लुक दें।

Related News