24 APRWEDNESDAY2024 11:01:19 PM
Nari

Amazing: दवा नहीं, हुक्के से होता है इस अस्पताल में इलाज

  • Updated: 24 May, 2018 06:46 PM
Amazing: दवा नहीं, हुक्के से होता है इस अस्पताल में इलाज

पुराने समय में लोग हुक्का पीते थे लेकिन आज के मॉडर्न जमाने में बहुत से लोगों ने हुक्का शायद देखा भी नहीं होगा। वहीं कुछ महानगरों में हुक्का पार्लर भी खोले हुए हैं। जहां लोग इक्ट्ठे होकर इसे पीते हैं हालांकि इस बात की जानकारी हर किसी को होती है कि धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है। फिर भी लोग ऐसी जगहों पर जाते हैं, वहीं अगर इलाज के दौरान अस्पताल में ही हुक्का पीने के लिए कहा जाए तो इस बात पर यकीन पर पाना मुश्किल है। 
 

यह बात सच है कि देश में एक ऐसा अस्तपताल ऐसा भी है जहां पर इलाज के नाम पर लोगों को हुक्का पीने की सलाह दी जाती है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित इसका नाम “शासकीय स्वशासी धन्वंतरि आयुर्वेदिक महाविद्यालय” है। जहां मरीज को हुक्का पिलाया जाता है। अस्पताल के प्रशासन का यह कहना है कि हुक्के से मरीजों की बीमारियों का इलाज होता है। 
 

आप भी यह सोच रहे होंगे की हुक्का पीने से कोई कैसे ठीक हो सकता है। यह बात सही है लेकिन यहां पर जो हुक्का पिलाया जाता है उसमें आयुर्वेदिक औषधियों का चूर्ण भरा जाता है। इस हुक्के को पीने से मरीज जल्दी ठीक हो जाता है। यह इलाज करने का अनोखा तरीका है। इसी कारण देश के अलग-अलग हिस्सो से लोग यहां पर रोगों का इलाज करवाने के लिए आते हैं। इस अस्पताल में दमा,जुकाम और फेफडों से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। वहीं बहुत से लोगों का यह भी मानना है कि इससे लाइलाज बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाता है। 

 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News