24 APRWEDNESDAY2024 12:00:10 AM
Nari

कुत्ते के काटने पर तुरंत लगाएं यह पाउडर, जल्दी दिखेगा असर

  • Updated: 30 Aug, 2017 06:36 PM
कुत्ते के काटने पर तुरंत लगाएं यह पाउडर, जल्दी दिखेगा असर

कई बार घर बैठे बिठाए भी सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। जिसमें हड़बड़ी में कुछ समझ नहीं आता कि अब क्या किया जाए। इन्ही में से है कुत्ते का काटना या फिर खुजली और दाद होना। इनसे बचने केे लिए आपकी रसोई में इस्तेमाल किया जाने वाला लाल मिर्च पाउडर बेहद लाभकारी है। यह खाने में तीखा जरूर होता है लेकिन इसमें  अमीनो एसिड,सिट्रीक एसिड,क्युनिक एसिड, आल्फा-एमिरिन जैसे और भी बहुत से जरूरी तत्व मौजूद होते हैं जो कुते के काटने से होने वाली इंफैक्शन को रोकने का काम करते हैं। इसके अलावा दाद और खुजली के लिए भी यह पाउडर फायदेमंद है। आइए जानें किस तरह करें लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल। 


1. कुते के काटने पर लगाएं ऐसे लगाएं लाल मिर्च पाउडर
कुत्ते के दांत बहुत जहरीले होते हैं। इससे खतरनाक रैबिज फैलने का डर रहता है। इसके लिए वैसे तो वैक्सीनेशन लगवाने बहुत जरूरी है लेकिन सरसों के तेल में लाल मिर्च का पाउडर लगाने से इसके बढ रहे सक्रमण को रोका जा सकता है। यह लेप लगाने से पसीना बाहर आने लगता है, जिससे कुत्ते के काटने से उसकी लार भी बाहर आनी शुरू हो जाती है। इसके बाद डॉक्टरी इलाज करवाना भी बहुत जरूरी है। 

PunjabKesari

2. दाद और खाज-खुजली पर ऐसे लगाएं मिर्च पाउडर
बॉडी में इंफैक्शन होने से दाद,खाज-खुजली की परेशानी हो सकती है। इसके लिए लाल मिर्च का पाउडर लगाना लाभकारी है। इससे जलन तो होती है लेकिन यह इंफैक्शन दूर करने में भी मददगार है। सरसों के तेल में एक चुटकी लाल मिर्च मिक्स करके दाद पर लगाएं। इससे जल्दी आराम मिलेगा। 

Related News