19 APRFRIDAY2024 1:41:20 PM
Nari

यूरोप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें ये खास बातें

  • Updated: 07 Jul, 2017 11:39 AM
यूरोप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें ये खास बातें

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग)- यूरोप दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां पर हर साल लगभग पूरी दुनिया से लोग भारी तादाद में घूमने के लिए आते हैं। यूरोप बहुत सी ऐसी जगहों के लिए मशहूर है जो अपनी खासीयत के लिए जानी जाती हैं। आप भी यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें इसके देशों के बारे में दिलचस्प बातें। 
 

1. स्विट्जरलैंड 
इसे धरती की जन्नत कहा जाता है। हर तरफ हरियाली,ऊंची-ऊंची बर्फ से ढकी पहाडियां, साफ-सुथरा वातावरण यहां आने वाले लोगों का मन जीत लेता है। लोग यहां पर खूब मस्ती करते हैं। स्‍कीइंग,ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग के लिए यह जगह दुनिया भर में मशहूर है। 

2. फ्रांस
कला और संस्कृति का गढ़ माना जाने वाला यूरोप का यह देश पर्यटकों की पहली पसंद है। यूरोप देखना चाहते हैं तो फ्रांस में ज्यादा समय बिताएं। एल्फिन टावर यहां की शान है। 

3. ग्रीस
बीच का घर कहा जाने वाला ग्रीस भी खूबसूरती मेें बाकी देशों से कम नहीं है। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताना चाहते हैं तो ग्रीस से बेहतर दुनिया में और कोई जगह नहीं है। यहां की इमारतें और पत्थरों पर तराशी गई मूर्तिया देखने में लाजबाव है।

4. जर्मनी
खूबसूरत लैंडस्केप देखने के शौकिन लोगों के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है। यहां की कुदरती खूबसूरत जिंदगी भर के लिए सुनहरी याद में ताजा रहेगी। 

5. यूनाइटेड किंगडम
यूरोप घूमने की बात हो तो यूनाइटेड किंगडम को भूला नहीं जा सकता। यह देश वन-स्‍टॉप शॉप की तरह है, यहां पर आपको जरूरत की हर चीज बहुत आसानी से मिल जाएगी। घूमने के लिए यहां एक से बढ़कर एक जगहे हैं।
 

Related News