19 APRFRIDAY2024 6:50:21 PM
Nari

तपती गर्मी से बचने के लिए इन जगहों की करें सैर

  • Updated: 03 Apr, 2017 02:17 PM
तपती गर्मी से बचने के लिए इन जगहों की करें सैर

ट्रैवलिंगः अप्रैल के मौसम में तपती धूप में सबको बेहाल कर रखा है। इस मौसम में राहत पाने के लिए हर कोई ठंड़ी जगहों पर घूमना चाहता है। आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बता रहे है जहां आप खुल कर एंज्वाय कर सकते हैं। यहां को मौसम भी आपको परेशान नहीं करेगा। आइए जानें इन जगहों के बारे में कुछ खास बातें


1. बैकॉक
बैंकॉक टूरिस्टों के लिए बहुत अच्छी जगह है। हर साल भारी तादाद में लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। आपके पास घूमने के लिए कम समय है और भारत से बाहर कहीं जाना चाहते हैं तो बैंकॉक बैस्ट है। यहां पर खरीददारी,टुक-टुक सवारी,रोमांटिक जगहों के अलावा और भी बहुत कुछ देख सकते हैं। पर्यटक यहां पर हर मौसम में आते रहते हैं। 

2. लंदन
इस मौसम में लोग लंदन जाना भी खूब पसंद करते हैं। इस शाही शहर में आप बकिंघम पैलेस, ग्लोब थियेटर और वेस्टमिंस्टर एब्बे के अलावा और भी बहुत कुछ देख सकते हैं। यहां पर आप घूमने और शॉपिग करने का खूब मजा ले सकते हैं। 

3. बाली
अप्रैल में कुदरती खूबसूरती का नजारा देखना चाहते हैं तो बाली आपके लिए बैस्ट प्लेस है। यहां पर कम बजट में डैस्टिनेशन का पूरी लुत्फ उठा सकते हैं। बाली की खूबसूरती स्वर्ग से कम नही है। यहां पर चांदी के गहने,बर्तन,प्राचीन वस्तुएं के अलावा खरीददारी के लिए और भी बहुत कुछ है।  

4. गोआ
विदेश में घूमने के लिए समय कम है तो देश में भी घूमने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है। गोआ के बीच आपका स्वागत करते हैं। यहां पर वाटर स्कूटर,जैड-स्कीइंग और पैरासेलिंग के अलावा गोआ के पुराने इलाके भी घूमने के लिए बहुत अच्छे हैं। 


 

Related News