19 APRFRIDAY2024 11:25:43 AM
Nari

2016 में इन जगहों को पर्यटकों ने खूब किया पसंद!

  • Updated: 22 Dec, 2016 03:35 PM
2016 में इन जगहों को पर्यटकों ने खूब किया पसंद!

ट्रैवलिंग:आजकल की भाग दौड़ वाली जिदगी से कुछ देर के लिए राहत पाने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। घूमने फिरने के शौकिन लोग देश और दुनिया में ऐसी जगह ढूंढ ही लेते हैं, जहां पर वह अपने परिवार के साथ पूरी तरह एंज्वॉय कर सकें। आज हम दुनिया की उन 10 जगहों की बात कर रहे हैं जो 2016 में पर्यटकों अच्छी खासी पसंद रही हैं।  


1.वाशिंगटन
इस साल यूएस प्रैसीडेंट चुनाव के कारण भी वाशिंगटन पर्यटकों का खासी पसंद रहा। इसके अलावा वाशिंगटन में टूरिस्ट के घूमने के लिए बहुत जगह हैं। 

2. रियो डी जनेरियो
2016 में रियो डी जनेरिया भी लोगों की पसंदीदा जगह रहा। इसके पीछे ओलंपिक भी एक खास वजह रहा। 

3. वैंकूवर
अपनी कुदरती खूबसूरती के कारण कैनेड़ा का वैंकूवर भी 2016 में लोगो ने खूब पसंद किया। यहा पर इस साल दुनिया भर से सैलानी घूमने के लिए गए। 

4.रोम, इटली
यह शहर लगभग 300 साल पुराना है। यहां की वास्तुकला,संस्कृति,म्यूजियम और इतिहास के कारण भी लोग  इसे देखने के लिए आते हैं। 

5. लंदन, ब्रिटेन
2016 में अगर सैलानियों के घूमने की बात करें तो लंदन भी किसी से कम नहीं।यहां पर इस साल 1.7 के लगभग पर्यटक आए! 

6. पेरिस, फ्रांस
पेरिस हमेशा से ही पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह रही है। एफिल टॉवर,नोट्रे डेम के आलावा यहां देखने के लिए और भी बहुत कुछ है। 

7. न्यूयार्क, अमरीका 
अमरीका में हर शहर की अपनी अलग खासियत है। इस साल न्यू यार्क में सबसे ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए आएं। 

8. माऊ, हवाई(maui island hawaii)
हवाई का छोटा सा आयलैंड माऊ कुदरती खूबसूरती में किसी से कम नहीं। इसकी इस खासियत के कारण लोग यहां जाना पसंद करते हैं। 

9. थाईलैंड
हॉलिडे डेस्टिनेशन में बैस्ट है। यहां का खाना,बीच और लोगों के दोस्ताना व्यवहार की वजह  से लोग यहां पर बार-बार जाना पसंद करते हैं। 

10. मैक्सिको सिटी 
मैक्सिको सांस्कृतिक गतिविधियों,म्यूजियम,ऐतिहासिक इमारतोें के कारण 2016 में पर्यटकों का पसंदीदा शहर रहा है। अमरीका जाने वाले लोग मैक्सिकों में घूमना पसंद करते हैं। 

Related News