23 APRTUESDAY2024 11:09:45 AM
Nari

टूरिस्ट के दिलों पर राज करता है यह खूबसूरत शहर South Africa

  • Updated: 03 Jun, 2018 11:22 AM
टूरिस्ट के दिलों पर राज करता है यह खूबसूरत शहर South Africa

दुनियाभर में अपने एडवेंचर्स और प्राकृतिक सुदंरता के लिए फेमस दक्षिण अफ्रीका टूरिस्टों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी सुदंरता के कारण लोग इस शहर की और खिचे चले आते हैं। दक्षिण अफ्रीका आने वाले टूरिस्ट अपना सफर केपटाऊन शहर से शुरू करें तो उन्हें स्वच्छता और सुदंरता का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका को इंद्रधनुषी छटाओं वाला देश भी कहा जाता है। क्योंकि यहां आप इंद्रधनुष को करीब से देख सकते हैं। उत्तरी और पश्चिमी केपटाऊन की वादियों को फूलों से ढके देखना चाहते हैं तो यहां घूमने के वसंत ऋतु बिल्कुल परफेक्ट सीजन है।

PunjabKesari

दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में आप अफ्रीकी हाथी, सबसे छोटा छुछुंदर, जिराफ, चीता, शुतुरमुर्ग, कोरी बस्टर्ड, चितकबरे गैंडे, हिप्पो और मगरमच्छ देख सकते हैं। अफ्रीका के इस शहर में अन्य जनजातियों के अलावा एशइयाई लोग भी बसे हुए है। इसमें 27 लाख लोग तो भारतीय है, जो बढ़िया बिजनेस चलाने के साथ अफ्रीका की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रहे हैं। भारतीय लोग होने के कारण आप यहां इंडियन फूड का मजा भी ले सकते हैं।

PunjabKesari

शांत शहर है केपटाऊन
दुनिया के सबसे निराले और खूबसूरत शहर केपटाऊन की अपनी अलग पहचान है। टूरिस्ट यहां ऊंचे पर्वतों, मनोरम समुद्री किनारों के साथ इस अनूठे शहर की मनमोहक तस्वीर का मजा ले सकते हैं। यहां के ऊंचे चपटे टेबल माऊंटेन, अंगूर के बगीचे और समुद्री तट आपके ट्रिप को और भी यादगार बना देंगे। यहां के ऊंचे पहाड़ों पर केबल कार से आप पूरे शहर की सुदंरता और वन्य जीवन को देख सकते हैं।

PunjabKesari

केपटाऊन को दक्षिण अफ्रीका का सबसे शांत शहर माना जाता है। यहां पर सबसे फेमस टेबल माऊंटेन है, जिसे आप पूरे केपटाऊन शहर के किसी भी कोने से साफ देख सकते हैं। शहर के बीच में स्थित विक्टोरिया एल्फ्रेड वाटरफ्रंट मस्ती और धूम-धड़ाका करने के लिए फेमस है। यहां पर बढ़िया रेस्टोंरेस, बार, म्यूजिक शॉप और बड़े एक्वेरियम भी है, जिसे आप देख सकते हैं।

PunjabKesari

केपटाऊन में रूकने के लिए आपको होटल, गैस्ट हाउस और होस्टल आराम से मिल जाएंगे। इस शहर के  पश्चिम भाग में अटलांटिक महासागर के समुद्री तट पर भी ठहरने के लिए आपके बढ़िया जगह मिल जाएगी, जहां से आप खूबसूरत समुद्र देख सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां पर ससस्ते कमरे के साथ टेस्टी खाना भी मिल जाएगा।

PunjabKesari

PunjabKesari

जोहान्सबर्ग के बिना अधूरी है यात्रा
सिटी ऑफ गोल्ड के नाम से मशहूर जोहान्सबर्ग साऊथ अफ्रीका की कमर्शियल राजधानी है और इसके बिना आपका ट्रिप अधूरा है। यहां की सनसिटी विश्व पर्यटन के लिए दुनियाभर में मशहूर है। वॉटर गार्डन, गोल्फ कोर्स, कैसिनो हाल, मैन मेड बीच, गैम्बलिंग हाल और इंडियन फूड के लिए मशहूर रेस्टोंरेट राज टूरिट्स के आकर्षण का केंद्र बने हुए है।

PunjabKesari

PunjabKesari

ब्लोक्राम बंजी जंपिंग
मध्य पश्चिम केपटाऊन पहुंचने के बाद हरमानस जाते हुए रास्ते में स्टोनी प्वाइंट पर पैगुईन को देखकर आप भी रोमांचित हो जाएंगे। हरमानस में व्हेल देखने वाली साइट जून से नवम्बर के बीच सबसे ज्यादा फुल होती है। इन महीनों में यहां पर्यटकों की भाड़ लगी होती है।

PunjabKesari

PunjabKesari

ब्लोक्राम में आप 216 मीटर की ऊंचाई से कूदकर पहाड़ों से बंजी जंपिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां से बंजी जंपिग करना हर किसी के बस की बात नहीं। यहां से कूदने के लिए आपको बड़ी हिम्मत चाहिए होगी। विश्व की सबसे ऊंची बंजी जंपिंग के लिए ब्लोक्राम दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

PunjabKesari

समुद्र के बीचों-बीच शार्क डाइविंग का नजारा
स्टोलनबोश से गांसबाई तक लंबी ड्राइव के बाद शार्क डाईविंग का नजारा भी देखने लायक होता है। यहां समुद्र की बीचो-बीच बोट को रोक कर डाईविंग करवाई जाती है। व्हाइट व्हेल को करीब से देखने के लिए आपको बोट के साथ लगे पिंजरे में जाना पड़ता है और फिर आप देख सकते हैं सुदंर व्हाइट व्हेल। यहां आपके खान-पान की व्यवस्था भी समुद्र के बीच में बोट पर ही की जाती है।

PunjabKesari
PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News