23 APRTUESDAY2024 9:40:01 PM
Nari

इस गुफा में छुपा दुनिया के अंत का सच, दूर-दूर से देखने आते है पर्यटक

  • Updated: 11 Sep, 2017 03:12 PM
इस गुफा में छुपा दुनिया के अंत का सच, दूर-दूर से देखने आते है पर्यटक

आपने कई रहस्मयी गुफाओं बारे में सुनी और देखा होगा लेकिन आज हम आपको ऐसी गुफा के बारे में जिसके बारे में सुन कर आप हैरान हो जाएंगे। उत्तराखंड, कुमाऊं मंडल के गंगोलीहाट कस्बे में स्थित इस गुफा के बारे में कहा जाता है कि इसमें दुनिया के खत्म होने का राज छुपा है। आइए जानते है इसके बारे में कुछ और दिलचस्प बाते।

PunjabKesari

पाताल भुवनेश्वर के नाम से जानी जाने वाली यह गुफा भगवान शिव का निवास स्थान मानी जाती है। कहां जाता है कि यहां पर सभी भगवान आकर शिव जी की पूजा करते थे। गुफा के अंदर जाने पर आपको इसका कारण भी समझ में आ जाएगा।

PunjabKesari

गुफा के अंदर जाने वाले इतना संकरा है कि आपका जाना मुश्किल हो जाता है। अंदर जाते समय आपको इसकी दीवारों पर एक हंस की आकृति दिखाई देगी। लोगों का मानना है की यह ब्रह्मा जी का हंस है।

PunjabKesari

यहां पर आपको एक साथ केदारनाथ, बद्रीनाथ, अमरनाथ के दर्शन करने को मिलते है। गुफा के अंदर 33 करोड देवी देवताओं की आकृति के अलावा शेषनाग का फन नजर आएगा।

PunjabKesari

PunjabKesari

इस गुफा में बने खंभ चार युगों सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग तथा कलियुग को दर्शाते है। कलयुग खंभ की लंबाई बाकी तीन से लंबी है और इसके ऊपर छत से एक पिंड नीचे लटक रहा है, जिसमें एक गहरा रहस्य छुपा है।

PunjabKesari

हर साल यहां पर कई पर्यटक इस गुफा को देखे के लिए आते है। इस गुफा के नीचे जाकर आपको ठंडे पानी के बीच में से होकर गुजरना पड़ता है। यहां पर आप प्रकृती का भी भरपूर आंनद ले सकते है।

PunjabKesari

Related News