25 APRTHURSDAY2024 4:34:26 AM
Nari

आखिर लड़के धोखा देते क्‍यों है?

  • Updated: 17 Mar, 2017 05:24 PM
आखिर लड़के धोखा देते क्‍यों है?

रिलेशनशिप : दोे लोगों में प्यार का रिश्ता काफी नाजुक होता है। इसको निभाने के लिए सहनशीलता और संयम की जरूरत होती है। एक औरत को अपने पति से हमेशा वफादारी की उम्‍मीद होती है और वह अपने पति को दूसरी औरत के साथ नहीं देख सकती। अगर दिक्‍कतें एक लेवल से ज्‍यादा बढ़ जाती है तो वह तलाक लेने के बारे में सोचती है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर पुरूष धोखा देते क्‍यों है। इस बारे में कुछ हद तक ये बातें बड़ी मायने रखती हैं।


1. कई बार पुरुष एक ही रिश्ते में बंधकर बोर जाते हैं। कुछ औरतें घर की जिंदगी में इतनी बिजी हो जाती हैं कि वे पतियों पर ध्यान ही नहीं दे पातीं। इस वजह से एक्सट्रा मैरिटल अफेयर ज्यादा बढ़ रहे हैं।


2. अगर किसी बात पर पति-पत्नी में लड़ाई हो जाए तो ऐसे में पुरुष अहंकार के कारण पत्नी को धोखा देने लगते हैं। वे पार्टनर को दिखाना चाहते हैं कि वे कितनी जल्दी लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।


3. कई पुरूष जब किसी बिजनेस ट्रिप पर जाते है तो वह दूसरी औरतों के साथ फ्लर्ट करते है, उनके साथ अफेयर चलाते है। उस समय उनकी बीबी तो बहुत दूर होती है, ऐसे में उन्‍हे दूसरी औरतें ज्‍यादा अच्छी लगती हैं।


4. कई पत्नियां अपनी आदत से मजबूर होती हैं और बात-बात पर पतियों को टोकती रहती हैं। ऐसे में पति उनसे अपनी बातें शेयर करना बंद कर देते हैं और दूसरी महिला की तरफ आकर्षित होते हैं, उन्हें लगता है कि शायद कोई और उन्हें समझ पाए।


5. यदि एक रिलेशनशिप में शरीरिक संबंध अच्छे से न चल रहे हों तो भी पुरूष धोखा देने लगते हैं। यह भी एक बड़ा कारण है।
 

Related News