18 APRTHURSDAY2024 7:21:50 PM
Nari

इन टॉप 5 जगहों पर लें बारिश का जमकर मजा

  • Updated: 02 Jul, 2017 01:54 PM
इन टॉप 5 जगहों पर लें बारिश का जमकर मजा

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग): मानसून  शुरू हो चुका है। जाहिर है यह मौसम बड़ा ही सुहावना रोमांस भरा होता है। इस मौसम में अधिकतर कपल्स घूमने का प्लान बनाते है, ताकि वह बारिश का भरपूर लुत्फ उठा सकें। अगर आप भी उन्हीं कपल्स जैसी सोच रखते है तो आज हम आपको कुछ खूबसूरत शहरों के बारे में बताएंगे, जहां बारिश का मजा दोगुणा हो जाए और पार्टनर भी खुश हो जाएगा। 

 

1. Kodaikanal 

PunjabKesari

मानसून का मजा लेने के लिए आप तमिलनाडु की कोडईकनल चुन सकते है क्योंकि यहां बरसात के मौसम में सूरज बादलों के बीच लुका-छिपी खेलता रहता है। यहां आपको बहुत से लोग घूमते दिखाई देंगे। खूबसूरत वाटरफॉल्स में आप अपने पार्टनर के साथ खूब मस्ती कर सकते है। 

2. Athirapally 

PunjabKesari

केरल में मौजूद खूबसूरत हिल स्‍टेशन वाटरफॉल्‍स के लिए जाना जाता है। जून से लेकर सितंबर के बीच यहां का मौसम काफी अच्‍छा रहता है और मानसून में यहां टूरिस्टों की संख्या ज्यादा देखने के मिलती है। 

3. Alleppey 

PunjabKesari

यहां आपको मानसून के सीजन में आपको चारों तरफ हरियाली देखने को मिलेगी। इसी के साथ कई खूबसूरत झरने और शिकारा में बैठने का नजारा मिलेगा। लकड़ी की बनी इस बोट पर बैठने का मजा ही कुछ अलग है। 

4. Goa 

PunjabKesari

गोवा सदाबहार टूरिस्‍ट डेस्‍टिनेशन है लेकिन बरसात के मौसम में यहां का मजा ही कुछ अलग है। यहां आप पार्टनर के साथ बीच पर मस्ती के साथ-साथ कार्निवॉल में हिस्सा लें सकते है। मानसून के दौरान यहां साओ-जाओ आयोजित किया जाता है। 

5. Lonavla 

PunjabKesari

पुणे का लोनावला बैस्‍ट मानसून डेस्‍टिनेशन है। जून से लेकर सितंबर तक यहां टूरिस्‍टों की लाइन लगी दिखाई देती है। यह जगह कुदरत पसंद लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। 


 

Related News