25 APRTHURSDAY2024 12:09:50 AM
Nari

कूल्हों को साफ और स्‍मूथ बनाने के लिए ट्राई करें ये होममेड स्‍क्रब

  • Updated: 29 Apr, 2018 11:53 AM
कूल्हों को साफ और स्‍मूथ बनाने के लिए ट्राई करें ये होममेड स्‍क्रब

कूल्हों की स्किन चेहरे के मुकाबले थोड़ी काली होती है। स्किन के काले पड़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कूल्हों पर पसीना आना, अच्छे से साफ-सफाई ना करना आदि। कई महिलाओं को बिकनी पहनने का शौक होता है मगर वह काले कूल्हों की वजह से इसको नहीं पहन पाती। इसके लिए कुछ घरेलू उपायों से कूल्हों की काली स्किन को कुछ ही दिनों में निखार सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में। 
 

1. कोको बटर स्क्रब
कोको बटर त्वचा का रंग निखारने और सॉफ्ट बानाने का काम करता है। कूल्हों का कालापन दूर करने के लिए थोड़ा सा कोको बटर लें। इससे कूल्हों की थोड़ी देर के मालिश करें। एक हफ्ते तक रोजाना इसको लगाने से कूल्हों का रंग निखरने लगेगा।

 

2. पपीता ओटमील स्‍क्रब
ओटमील लें उसको बारीक पीस लें। अब इसमें शहद, नारियल तेल और थोड़ा सा पका हुआ पपीता मिलाएं। इसको अच्छी तरह से मिलाने के बाद कूल्हों पर स्क्रब करें। इसका हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।

 

3. दलिया और सेब के सिरके का स्‍क्रब
दलिया और सिरके का स्क्रब बना कर भी कूल्हों पर लगा सकते हैं। इससे भी कूल्हों का रंग साफ होने लगेगा। सबसे पहले 1 चम्मच दलिया लें। उतना ही सिरका लें। इसको कम से 15 मिनट के लिए कूल्हों पर स्क्रब करें। अब ठंडे पानी से धो लें। 

 

4. शहद और चीनी का स्क्रब
1 चम्मच चीनी, 2 चम्मच शहद, आधा चम्मच नारियल और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर एक मिश्रण बनाएं। अब इसको 2 मिनट के लिए कूल्हों पर लगाकर स्क्रब करें। इसके बाद इसको कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसको हफ्ते मे कम से कम 3 बार लगाएं। 

 

5. नींबू और टमाटर का स्‍क्रब
नींबू और टमाटर स्किन का रंग साफ करने में सहायक है। 1 चम्मच नींबू रस और 2 चम्मच टमाटर का पल्प लें। इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इससे कूल्हों पर अच्छे से स्क्रब करें। 

 

ध्यान रखने योग्य बात
इनमें से जिस चीज से आपको एलर्जी है। उसका इस्तेमाल न करें। इसके अलावा स्क्रब करने के बाद मॉश्चराइजर लगाना न भूलें। 

 

कूल्हों को स्मूद बनाने और रंग साफ रखने के अन्य उपाय

ज्यादा समय तक बैठे न रहें।
नहाते समय कूल्हों की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। 
सफाई के साथ-साथ अपने बट पर मॉश्‍चराइज भी लगाएं।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News