18 APRTHURSDAY2024 11:53:56 PM
Nari

स्मार्ट ट्रैवलर बनने के लिए आपके काम आएंगे ये Travel App

  • Updated: 20 May, 2018 11:30 AM
स्मार्ट ट्रैवलर बनने के लिए आपके काम आएंगे ये Travel App

आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन होता है, जिससे वह कामकाज, मनोरंजन और सेहत से जुड़े कई एप्स डाउनलोड करते हैं। अगर आपको अक्सर सफर करने या छुट्टियों पर नई-नई जगहों की सैर करना पसंद है तो ट्रैवलिंग से जुड़े एप्स भी आपकी खूब मदद करेंगे। ट्रेन टाइमिंग जाननी हो, हवाई जहाज की टिकट लेनी हो या देश-विदेश में होटल में रूम बुक करना हो, एप्स की मदद से घर बैठे सब कुछ किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे एप्स के बारे में बताएंगे, जो ट्रैवल से जुड़ी आपकी समस्याओं को तुरंत हल कर सकते हैं।
 

घूमने का प्लान
किसी भी ट्रिप पर जाने के लिए आप सबसे पहले प्लानिंग करते हैं। 'ट्रिपिट' पर आपको घूमने की हर जगह की जानकारी मिल जाएगी। ट्रैवल के लिए जगहें ढूढ़ने के अलावा आप अपने हॉलीडे प्लान करने के लिए 'ट्रिपवोल्फ' और 'लोनली प्लैनेट' के ट्रैवल गाइड्स की मदद ले सकते हैं। 'क्लूक' जैसी एप आपकी टिटक बुक करने में मदद करेगा। वहीं, 'ट्रिपोटो' से आप कार रैंटल्स, फ्लाइट्स, ट्रेन या बस टिकट्स आदि का पता लगा सकते हैं।

PunjabKesari

ठहरने का बंदोबस्त
छुट्टियों तथा सैर-सपाटे के दौरान रहने की जगहे ढूढ़ने की शुरूआत 'एयरबीएनबी' से करें। इस पर दुनियाभर में मौजूद कमाल के स्थल की जानकारी आपको हैरान कर देगी। इसके जरिए आप बेहद कम खर्च में किसी बढ़िया होटल रूम का कमरा भी बुक कर सकते हैं। अगर आपको होटल या रिजार्ट में रहना पसंद नहीं है तो 'बुकिंगडॉटकॉम', 'ट्रिपएडवाइजर' या 'एक्सपीडिया' आपकी इसमें भी मदद कर सकते हैं।
 

फ्लाइट बुकिंग
हवाई टिकटों में होने वाले उतार-चढ़ाव के चलते इनकी बुकिंग के सही वक्त का अंदाजा लगाना बेहद मुश्कल हो जाता है लेकिन उससे भी मुश्किल है सही डील चुनना। कई बुकिंग साइट्स को देखते-देखते ही टिकटों के दाम बढ़ जाते हैं। हालांकि 'स्काईस्कैनर' और 'हॉप्पर' आपको हवाई टिकटों के दामों पर नजर रखने में मदद कर सकते हैं। स्काईस्कैनर पर आप प्राइस अलर्ट लगा दें। इससे टिकटों के दाम कम या अधिक होने पर आपको ई-मेल मिल जाएगा। हॉप्पर पर आप कलर चार्ट की मदद से जान सकते हैं कि कब टिकट महंगी होंगी। 'एप इन द एयर' फ्लाइट्स पर नजर रखने के लिए बढ़िया एप है। यह आपको हवाई उड़ाने से लेकर बोडिंग संबंधी सभी की अपडेट देता है।

PunjabKesari

नई भाषा समझने में मदद
दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में अग्रेंजी से काम चल जाता है लेकिन कुछ देश ऐसे भी जहां की स्थानिय भाषा जानना बहुत जरूरी होता है। इस मामले में 'गूगल ट्रांसलेट' या 'डयूलिंगो' आपकी मदद कर सकते हैं। गूगल ट्रांसलेट एप में इंस्टैंट स्पीच ट्रांसलेशन की सुविधा है जो 32 बोलियों को तुरंत ट्रासलेंट कर देता है। इतना ही नहीं, इसके खास कैमरा फीचर से कैमरे को सट्रीट साइन्स की ओर करके उस पर लिखी जानकारी को भी ट्रांसलेट किया जा सकता है। हालांकि, जिस देश में जा रहे हैं, उस देश की भाषा के लैंग्वेज पैक को पहले ही एप में डाऊनलोड करना सही होगा ताकि ऑफलाइन होने पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकें। अगर आप कोई भाषा सीखना चाहते हैं तो इस मामले में फेमस डयूलिंगो एप सही रहेगा।

PunjabKesari

पैसे का मामला
चाहे आप एक देश की सैर पर जा रहे हों या कई सारी, अपने फोन में करंसी कन्वर्ट डाउनलोड करना न भूलें। इनकी मदद से आप जान सकते हैं कि किसी देश देश की मुद्रा में आप कितनी अदायगी कर रहे हैं। विभिन्न एप्स में से 'ऑल करंसी कन्वर्टर' तथा 'ट्राबी पॉकेट' आपके सारे खर्चे का हिसाब रखेगा।
 

ताकि आप खो न जाएं
किसी भी नई जगह पर घूमने समय वहीं से लोडते वक्त रास्त भूलने का डर रहता है खासर जब इंटरनेट न चल रहा हो। 'गूगल मैप्स' में आप किसी भी इलाके का मैप डाऊनलोड कर सकते हैं और उससे सही रास्ते का पता लगा सकते हैं। यह जी.पी.एस की मदद से आपको सही रास्ता दिखाता है। विश्व के व्यस्त शहरों की सैर के दौरान 'सिटी मैपर' के बिना आपका काम नहीं चलेगा। इससे आप परिवहन के साधनो की सही इंफोर्मेशन ले सकते हैं।

PunjabKesari

खान-पान
खान-पान से जुड़ी जानकारी और बुकिंग आदि के लिए कई एप्स हैं लेकिन अगर फेमस और लोगों के अनिभव के हिसाब से चुनना चाहते हैं तो 'गाइड्स बाए लोनली प्लैनेट' या ट्रिपएडवाइजर आपकी मदद करेंगे। 'लाइक ए लोकल' और स्पॉटेड बाए लोकल्स' पर आप स्थानीय लोगों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इससे आप अनजान खान-पान की जगहों के बारे में जान सकते हैं। फूड रिव्यू के लिए 'यैल्प' बढ़िया है जबकि बुकिंग के लिए 'क्लूक' सही रहेगा।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News