19 APRFRIDAY2024 4:46:29 AM
Nari

खूबसूरती बरकरार रखने के लिए अपनाएं अनार का फेसपैक

  • Updated: 01 Mar, 2018 01:38 PM
खूबसूरती बरकरार रखने के लिए अपनाएं अनार का फेसपैक

अनार सेहत को हेल्दी रखने के साथ चेहरे की खूबसूरती को भी बरकरार रखने के लिए मददगार है। शरीर में खून की कमी होने पर लोग अकसर अनार या इसके जूस का इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार अनार सौ बीमारियों की एक दवा है। अनार में एंटी-एजिंग एजेंट पाए जाते हैं जो स्किन को बेदाग और दमकती हुई बनाता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लड़किया चेहरे को निखारने के लिए कई तरह के ब्यूटी टिप्स अपनाती है लेकिन इसका फायदा फेस पर कुछ ही समय तक दिखाई देता है। इसलिए आज हम अनार से चार तरह के फेसपैक बनाने बताएंगे जिसे इस्तेमाल करके आप काफी लंबे समय तक ग्लोइंग और बेदाग चेहरा पा सकते हैं।

1. अनार और नींबू से बनाएं फेसपैक

 PunjabKesari
अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट और नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह दोनों पोषक तत्व ग्लोइंग स्किन के लिए काफी मददगार है। इस से फेसपैक बनाने के लिए आप अनार के दानों को पीसकर पेस्ट बना लें और फिर इसमें नींबू का रस अच्छी तरह से मिलाएं।  
अब ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर 15-20 मिनट के बाद पानी से धो लें।

2. अनार और दही से बनाएं फेसपैक

 PunjabKesari
अगर आप चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या से परेशान है तो अनार और दही से बना फेसपैक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के अनार के कुछ दानों को पीसकर दही में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।   
अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कुछ देर लगा रहने दें और बाद में साफ पानी से धोकर साफ करें।

3. अनार और शहद से बनाएं फेसपैक

PunjabKesari

चेहरे की रंगत निखारने के लिए अनार और शहद से बना फेसपैक चेहरे की रंगत निखारने के लिए बेहतर आइडिया है। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले अनार के दानों को पीस लें और फिर इसमें एक चम्मच शहद अच्छी तरह से मिला लें। 
अब तैयार किए पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे तब तक लगा रहने दें जब तक पूरी तरह से सूख न जाएं। फिर सूखने के बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। आपको उसी समय अपने चेहरे पर साफ चमक नजर आने लगेगी।

4. अनार और ग्रीन टी से बनाएं फेसपैक
साफ स्किन के लिए अनार और ग्रीन टी से बना फेसपैक काफी फायदेमंद है। यह चेहरे के दाग-धब्बों को हटा कर बेदाग बनाता है। इसे बनाने के लिए अनार के दानों को पीस कर ग्रीन टी मिला लें और फिर इसे कुछ समय अपने चेहरे पर लगा कर पानी से धो कर साफ कर लें।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News