18 APRTHURSDAY2024 7:16:40 AM
Nari

वजन और डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए जरूर खाएं ये सब्जी

  • Updated: 03 Jun, 2018 12:21 PM
वजन और डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए जरूर खाएं ये सब्जी

अरबी की सब्जी खाने में टेस्टी होने के साथ ही हैल्दी भी होती है। इस सब्जी को भारत के अलग-अलग हिस्से में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। ज्यादातर लोग इसका सेवन वजन को कंट्रोल करने के लिए करते हैं। 100 ग्राम अरबी में 42 ग्राम कैलोरी है जो आलू से भी अधिक है। इसके अलावा इसमें 3.7 ग्राम फाइबर, पांच ग्राम प्रोटीन, 648 मिलीग्राम पोटैशियम, विटामिन ए, सी, कैल्शियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। फाइबर की उच्च मात्रा होने के कारण यह पाचन तंत्र मजबूत बनाने का काम भी करती है। इसके अलावा भी अरबी की सब्जी खाने के कई फायदे होते हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे। 

 

1. ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों से बचाएं
अरबी खाने में सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाय जाते हैं। इसमें पाएं जाने वाले पोषक तत्व ब्लड प्रैशर को ठीक रखने और दिल की बीमारियों से दुर रखने का काम करता है। हफ्ते में  3 दिन इसका सेवन करने से व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार नहीं होता। 

 

2. कैंसर से बचाव के लिए
कैंसर बहुत ही खतरनाक बीमारी है। अगर समय रहते इसका इलाज ना करवाया जाए तो इंसान की मौत तक हो सकती हैं। कैंसर से बचाव के लिए अरबी की सब्जी खाएं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर की कोशिकाओं को विकसित नहीं होने देता 

 

3. डायबिटीज की रोकथाम
आजकल 7 में 5 लोग किसी डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं। ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल में रखने के लिए लोग ना जाने कौन-कौन सी दवाइयां लेते हैं। इन दवाइयों से कई बार साइड-इफैक्ट भी हो जाता है। एेसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए अरबी की सब्जी खाना फायदेमंद रहती है। 

 

4. वजन कंट्रोल
अरबी भूख को नियंत्रित करने का काम करती है। इसको खाने से भूख नहीं लगती है। इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले फाइबर्स मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाते हैं जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।


5. मजबूत पाचन तंत्र
जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं होती है। उनके लिए अरबी की सब्जी खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर्स की उच्च मात्रा पाई जाती है। जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करती है। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News