24 APRWEDNESDAY2024 4:56:18 AM
Nari

इन टिप्स से एेश्वर्या की तरह बने अपनी सास की फेवरेट

  • Updated: 21 Jan, 2017 03:39 PM
इन टिप्स से एेश्वर्या की तरह बने अपनी सास की फेवरेट

रिलेशनशिपः शादी के बाद लड़की कई नए रिश्तों के साथ जुड़ जाती है। लड़की को हर रिश्ते को अच्छे से निभाना पड़ता है ताकि वो परफैक्ट बहू बन सकें। शादी के बाद लोगों की नजर सास-बहू के रिश्ते पर सबसे अधिक होती हैं। सास और बहू का रिश्ता अगर मां और बेटी जैसा हो तो लड़की ससुराल वालों का दिल लेती है। एेसे में उसे अपनी मां की कमी भी महसूस नहीं होती। अगर आप भी चाहती हैं कि आपका रिश्ता अपनी सास के साथ अच्छा हो तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। 

1. अपनी सासू मां को उन जगहों पर लेकर जाएं जहां जाना उन्हें बेहद पसंद हो। एेसा करने से आपका रिश्ता मजबूत होगा और वो काफी खुश भी होगी। किसी दोस्त का घर हो या फिर उनके पसंद का कॉफी कैफे लेकर जाए और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। 

 2. किचन के कामों में अपनी सासू मां की मदद करें। उन्हें किचन के काम से फ्री कर दें लेकिन खाना बनाने में उनकी मदद लें। अगर आप किचन में उनसे छोटी-छोटी मदद लेगी तो उन्हें अच्छा लगेगा। 

3. अपनी सासू मां के साथ मूवी देखने जाएं। इसके अलावा आप उनके साथ पार्लर भी जा सकती है। आपके इन छोटे-छोटे कोशिशों से आप उनका दिल जल्दी ही जीत लेगी। एेसा करने से आपकी सासू मां को भी लगेगा कि आप उनके साथ एक अच्छा रिलेशन बनाना चाहती है। 

4. शॉपिंग करना हर किसी को पसंद होता है लेडिस को सबसे ज्यादा। एेसे में उनके साथ शॉपिंग पर जाएं और खूब मस्ती करें। 

5. अपनी सास के साथ अगर रिश्ता मजबूत करना है तो उनकी रैसिपी शेयर करें। उनकी पसंद की डिश का पता लगाएं और किसी दिन उन्हें वो डिश बनाकर सरप्राइज दें। 

6. किसी अहम फैसले को लेने से पहले अपनी सासू मां की सलाह जरूर लें। वैसे भी बढ़े हमेशा अच्छी सलाह ही देते है। सबसे जरूरी बात यह है कि कभी भी किसी बात को लोकर उनसे झूठ न बोलें। 

Related News