25 APRTHURSDAY2024 11:37:14 AM
Nari

कुछ हफ्तों में ही दूर होंगे स्ट्रेच मार्क्स, अपनाएं ये असरदार उपाय

  • Updated: 09 Dec, 2017 01:56 PM
कुछ हफ्तों में ही दूर होंगे स्ट्रेच मार्क्स, अपनाएं ये असरदार उपाय

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के उपाय : वजन कम करने के बाद कुछ महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स की समस्या झोलनी पड़ती है। यह मार्क्स कई कारणों से हो सकते है। अचानक वजन कम या डिलवरी के बाद वजन कम होने के बाद महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है। ये शरीर के किसी भी अंग जैसे पेट, हाथ,पैरों की पिंडलियाें या जांघ आदि पर हो सकते हैं। इनसे छुटकरा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ट्रीटमेंट और क्रीम्स का सहारा लेती है लेकिन इनसे स्ट्रेच मार्क्स के निशान दूर नहीं होते। आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार घरेलू तरीके बताएंगे, जिससे आपको कुछ हफ्तों में ही इन स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल जाएगा।

1. अंडा
स्ट्रेच मार्क्स वाली जगहें को अच्छी तरह साफ करके वहां एग व्हाइट लगा उसे सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से इसे साफ करके जैतून के तेल से मालिश करें। 2 हफ्ते तक ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाएंगे।

PunjabKesari

2. आलू का रस
आलू को ब्लैंड करके उसका जूस निकाल कर स्ट्रेच मार्क्स वाली जगहें पर लगाएं। इसके अलावा आप आलू की मोटी स्लाइस को स्ट्रेच मार्क्स पर रब भी कर सकते है। 3 हफ्ते इसे लगाने से निशान दूर हो जाएंगे।

PunjabKesari

3. एलोवेरा
एलोवेरा जेल को 15 मिनट तक स्ट्रेच मार्क्स वाली जगहें पर लगाकर ठंडे पानी से साफ करें। इस नेचुरल तरीके से आपको स्ट्रेच मार्क्स से कुछ हफ्तों में ही छुटकारा मिल जाएगा।

PunjabKesari

4. मसाज करना
जैतून, अरंडी, बादाम, नारियल, एवोकाडो और वीट जर्म आयल से 10 मिनट मसाज करने से भी स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाते है। इसके अलावा आप कोकोआ मक्खन और शिया मक्खन से भी मसाज कर सकती है।

PunjabKesari

5. धीरे-धीरे वजन कम करना
तेजी से वजन कम करने के कारण भी त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते है। इसलिए तेजी की बजाए धीरे-धीरे वजन कम करें। इसके अलावा वजन कम करते समय जंक फूड और शुगर से दूर रहें।

PunjabKesari

6. बॉडी हाइड्रेट करना
मोटापा कम करते समय शरीर को हाइड्रेट से स्ट्रेच मार्क्स नहीं पड़ते। इसके लिए वजन कम करते समय दिन में 3-4 लीटर पानी, हर्बल चाय, फ्रूट जूस और वेजिटेबल जूस का सेवन करें।

PunjabKesari

 

 

फैशन हो या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News