19 APRFRIDAY2024 10:23:02 AM
Nari

इन 2 वजहों से पति करता है पत्नी को नजरअंदाज

  • Updated: 28 Feb, 2017 05:38 PM
इन 2 वजहों से पति करता है पत्नी को नजरअंदाज

रिलेशनशिप :  शादी का बंधन दो अजनबियों को मिलाता है। इस रिश्ते में कभी लड़की के ज्यादा पढ़े होने के कारण या खूबसूरत होने पर या फिर मायके से अमीर होने का पति पर काफी प्रभाव डालता हैै। इन सब चीजों से उसका ईगो आहत हो जाता है और वह हीनभावना का शिकार हो जाता है। जिससे उनकी गृहस्थी खराब होने लग जाती है। एेसे में एक पत्नी को अपने पति के मन की बात जानकर इस स्थिति से उबरने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए।


1. खूबसूरत लड़की होने पर
कुछ पुरूष चाहे खुद हैंडसम न हो लेकिन उन्हें सुदंर पत्नी की चाह होती है। पर जब वह मिल जाती है तो उसकी कदर धीरे-धीरे कम होने लग पड़ती है। क्यों कि लोगों को तो कोई भी चुप नहीं करा सकता। लोगों के ताने जैसे दूध में चायपत्ती होती है वैसे ही इनकी जोड़ी लग रही है या फिर ‘हूर की बगल में लंगूर’जिन्हें दरकिनार कर मुस्कुराते रह पाना पति-पत्नी दोनों के लिए कठिन होता है। एेसे में सतुलित विचारों वाला पति भी बौखला जाता है।


एेसी स्थिती में पत्नी अपने व्यवहार, हाव-भाव, बातचीत से पति को ये विश्वास दिलाएं कि आप सूरत की नहीं, सीरत की कद्रदान हैं। दोस्तों-परिवारों की महफिल में अपने प्यार भरे स्पर्श के जरिए आप अपने पति को यह संदेश दे सकती हैं कि आप अपने पति को ही अपना सब कुछ मानती हैं।  


2. अमीर होने पर
मिडल क्लास का लड़का जब अपने माता-पिता के कहने पर एक अमीर लड़की से शादी कर लेता है तो उसके मायके की रईस जीवनशैली और चमचमाती गाडियां, बंगले उसे हीनता का एहसास कराने लगते हैं। 
एेसे में एक बीबी का यह फर्ज बन जाता है कि वह ससुराल में अपने पति की पत्नी बनकर रहे, न कि अमीर बाप की बेटी की तरह व्यवहार करे। इससे पति का सम्मान बरकरार रहने लगेगा और पति में कॉम्प्लेक्स पनपेगा ही नहीं। 

Related News