23 APRTUESDAY2024 12:28:45 PM
Nari

इन उपायों से पाएं मोतियों की तरह चमकते सफेद दांत

  • Updated: 20 Mar, 2017 03:03 PM
इन उपायों से पाएं मोतियों की तरह चमकते सफेद दांत

ब्यूटी : मोतियों सी मुस्कराहट का तो हर कोई कायल होता है। जब कोई किसी को स्माइल करता है तो उसके चमकते सफेद दूध जैसे दांत दूसरे पर जैसे एक अलग सा इंप्रैशन छोड़ जाते हैं। वहीं अगर चेहरा तो बेदाग गुलाब सा हो पर दांत गंदे,पीले हों तो उस व्यक्ति की चेहरे की खूबसूरती भी फीकी पड़ जाती है।  आजकल के लाइफस्टाइल में ज्यादा सिगरेट पीने, हेल्दी डाइट न लेने या प्रॉपर सफाई न करने से दांतों पर पीलापन बढ़ जाता है। कुछ ऐसे नैचुरल टीथ व्हाइटनर्स हैं जिनसे दांतों का पीलापन दूर होता है। 


1. नमक में 2-3 बूंद सरसों का तेल मिलाकर दांत साफ करने से पीलापन दूर हो जाता है और दांत चमकने लगते हैं। यह एक कारगर नुस्खा है।


2. रोजाना गाजर खाने से भी दांतों का पीलापन कम हो जाता है। दरअसल, भोजन करने के बाद गाजर खाने से इसमें मौजूद रेशे दांतों की अच्छे से सफाई कर देते हैं।


3. संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें। ब्रश करने के बाद इस पाउडर से दांतों पर हल्के से रोजाना मसाज करें। संतरे में मौजूद विटामिन सी और कैल्शियम के कारण दांत मोती जैसे चमकने लगते हैं।


4. दांतों के ब्रश को हर एक महीने में बदलते रहें। इससे दांत साफ रहते है।


5. एक नींबू का रस निकालकर उसमें उतनी ही मात्रा में पानी मिला लें। खाने के बाद इस पानी से कुल्ला करें। यह उपाय रोज करने से दांतों का पीलापन चला जाता है और सांसों की दुर्गंध भी दूर हो जाती है।


6. फलों को हमेशा काटे बिना ही खाएं। इससे दांत मजबूत भी होंगें और चमकने भी लगेगें।


7. सेब का सिरका दांतों का पीलापन हटाने में काम आता है। एक कप पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका लें और अपने टूथब्रश की सहायता से दांतों पर इससे तब तक ब्रश करें, जब तक आपके दांत पूरी तरह से साफ न हो जाएं। दांतों के दाग हटने के साथ ही धीरे-धीरे आपके दांतों पर चमक भी आ जाएगी।


8. नीम का उपयोग पुराने समय से ही दांत साफ करने के लिए किया जाता रहा है। नीम में दांतों को सफेद बनाने व बैक्टीरिया को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं। यह नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक है। रोजाना नीम के दातून से दांत साफ करने पर दांतों के रोग नहीं होते व दांतों का पीलापन भी दूर हो जाता है।


 

Related News